आइपैक विवाद के बीच इडी निदेशक पहुंचे कोलकाता

केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के निदेशक राहुल नवीन गुरुवार को तीन दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे. शुक्रवार को वह सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित इडी कार्यालय में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई चरणों में हाई-लेवल बैठक करेंगे.

कोलकाता.

केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के निदेशक राहुल नवीन गुरुवार को तीन दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे. शुक्रवार को वह सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित इडी कार्यालय में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई चरणों में हाई-लेवल बैठक करेंगे. इडी निदेशक का यह दौरा आइपैक (इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी) को लेकर राज्य सरकार और इडी के बीच जारी टकराव के संदर्भ में अहम माना जा रहा है.

इडी सूत्रों के अनुसार, एजेंसी से जुड़े सभी अधिकारियों को शुक्रवार की बैठक में शामिल होने के निर्देश दिये गये हैं. राहुल नवीन कोलकाता में इडी द्वारा जांच किये जा रहे सभी ‘हाई-प्रोफाइल’ मामलों की समीक्षा कर सकते हैं. अलग-अलग बैठकों में मामलों की वर्तमान स्थिति और जांच की प्रगति पर निदेशक को रिपोर्ट सौंपी जा सकती है. इन बैठकों में आइपैक से जुड़ा मामला भी चर्चा का विषय बन सकता है. सूत्रों के मुताबिक, इडी अधिकारियों को गुरुवार से शनिवार तक तीनों दिन सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय में मौजूद रहने को कहा गया है. इडी निदेशक शनिवार को दिल्ली लौटेंगे.

उल्लेखनीय रहे कि इससे पहले राहुल नवीन ने नौ जनवरी 2024 को पश्चिम बंगाल का दौरा किया था. उस दौरे से चार दिन पहले संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित नेता शाहजहां शेख के आवास पर तलाशी अभियान के दौरान इडी अधिकारियों पर हमला हुआ था. इस बार उनका कोलकाता दौरा आइपैक के कार्यालयों में हुई छापेमारी के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

बता दें कि आठ जनवरी को इडी ने कोलकाता में दो स्थानों पर छापेमारी की थी. तृणमूल कांग्रेस और राज्य सरकार की सलाहकार संस्था आइपैक के सॉल्टलेक स्थित कार्यालय तथा संगठन के चेयरमैन प्रतीक जैन के लाउडन स्ट्रीट स्थित आवास पर गैर-कानूनी कोयला तस्करी मामले में तलाशी ली गयी थी. छापेमारी के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रतीक जैन के घर और सॉल्टलेक कार्यालय पहुंचीं थीं. वह वहां से कई दस्तावेज लेकर बाहर निकलती हुई दिखायी दी थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bijay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >