संदिग्ध हालात में पत्नी की मौत, पति फरार

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान रीता पाठक (35) के रूप में हुई है.

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के रायदीघी इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गयी. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है. घटना के पीछे दांपत्य कलह के चलते हत्या की आशंका जतायी जा रही है. पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान रीता पाठक (35) के रूप में हुई है. रविवार दोपहर करीब तीन बजे रायदीघी थाने को सूचना मिली कि काशीनगर के तेलीपुकुर इलाके के एक मकान में महिला का रक्तरंजित शव पड़ा है. पुलिस मौके पर पहुंची और घर के भीतर से शव बरामद किया. स्थानीय लोगों के अनुसार मृतका और उसका पति अपूर्व पाठक, जो पेशे से लॉरी चालक है, काशीनगर में किराये के मकान में रहते थे और अक्सर झगड़ा करते रहते थे. घटना के दिन भी घर से तेज चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे और महिला को खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा देखा. प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि दांपत्य विवाद के दौरान आरोपी पति ने किसी भारी वस्तु से महिला के सिर पर वार किया और उसकी हत्या कर दी. हालांकि, अब तक किसी की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है. इसी कारण पुलिस ने फिलहाल असामान्य मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत के सटीक कारण का पता चलेगा. फरार आरोपी पति की तलाश जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >