खास बातें
West Bengal Weather Udate: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दक्षिण बंगाल के कई जिलों के लिए ऊष्ण लहर (Heat Wave) की चेतावनी जारी की है. प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बेवजह बाहर निकलने से बचें और शरीर में पानी की कमी न होने दें.
उत्तर बंगाल के लिए बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, 25 अप्रैल तक दक्षिण बंगाल के लोगों को लू और उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. एक ओर दक्षिण बंगाल झुलस रहा है, तो दूसरी ओर उत्तर बंगाल के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है.
पानागढ़ बना भट्ठी, तापमान सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा
बंगाल में गर्मी का सबसे बुरा हाल पश्चिमी जिलों में देखा जा रहा है. पश्चिम बर्धमान जिले का पानागढ़ सबसे गर्म जगह रहा. यहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से 7 डिग्री अधिक है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
West Bengal Weather Udate: वोटिंग वाले जिलों का पारा 42 के पार
पश्चिम बंगाल के जिन जिलों में वोटिंग होना है, वैसे 3 जिलों का तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया है. बांकुड़ा का तापमान 43.2 डिग्री सेंटीग्रेड, आसनसोल का 42.5 डिग्री और पुरुलिया का तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. पश्चिमी हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री अधिक रहने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है. तटीय क्षेत्रों में इसके 2-3 डिग्री ज्यादा रहने का अनुमान है.
इसे भी पढ़ें : बंगाल मौसम: इस साल बेहाल करेगी गर्मी, अगले 72 घंटों में झुलसायेगी धूप
उमस ने किया बेहाल, 90 प्रतिशत तक पहुंची आर्द्रता
तापमान के साथ-साथ उमस (Humidity) ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. कोलकाता समेत तटीय जिलों में सापेक्षिक आर्द्रता 80 से 90 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद है. यहां आर्द्रता 75 से 80 प्रतिशत के बीच रहेगी, जिससे ‘डिस्कम्फर्ट इंडेक्स’ काफी बढ़ गया है. पसीने वाली चिपचिपी गर्मी महसूस हो रही है.
उत्तर बंगाल में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट
दक्षिण बंगाल लू की चपेट में है, तो उत्तर बंगाल के पहाड़ी जिलों के लिए अच्छी खबर है. दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और जलपाईगुड़ी में 28 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. राजधानी कोलकाता में बुधवार को तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया.
क्या होती है उष्ण लहर | What is Heat Wave
मौसम विभाग के अनुसार, जब किसी स्थान का तापमान लगातार 2 दिनों तक 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहता है और यह सामान्य से काफी ज्यादा होता है, तो उसे ‘उष्ण लहर’ या ‘लू’ की स्थिति माना जाता है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि निचले स्तर पर शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं और सौर तापन (Solar Heating) के कारण यह स्थिति पैदा हुई है.
इसे भी पढ़ें
बंगाल में तांडव मचायेगा काल बैसाखी! कई जिलों के लिए येलो अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी
