बंगाल में अगले 15 दिन कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया भारी बारिश और आंधी का डबल अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

पश्चिम बंगाल में अगले दो हफ्तों यानी 17 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक भीषण गर्मी से राहत मिलने के साथ-साथ भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है, जिसमें आंधी और बिजली गिरने के खतरे की आशंका जतायी गयी है.

Weather Forecast: पश्चिम बंगाल में मानसून पूरी तरह से मेहरबान है. आने वाले दो हफ्तों यानी अगले 15 दिनों (17 जुलाई से 30 जुलाई 2026) तक राज्य के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के साथ-साथ भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र कोलकाता ने यह जानकारी दी है.

15 दिन तक तेज रहेगी मानसून की हलचल

मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों पर बने चक्रवाती परिसंचरण और कम दबाव के सिस्टम के कारण अगले 15 दिनों तक उत्तर और दक्षिण बंगाल दोनों ही हिस्सों में मानसून की हलचल तेज रहेगी. आइए, जानते हैं अगले 2 हफ्तों में कैसा रहेगा बंगाल का मौसम.

17 से 23 जुलाई तक भारी से अत्यंत भारी वर्षा का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया है कि पहले सप्ताह (17 से 23 जुलाई) के दौरान उत्तर और दक्षिण बंगाल दोनों ही क्षेत्रों में मौसम का मिजाज आक्रामक रहने की संभावना है. पहले सप्ताह के शुरुआती दिनों में उत्तर बंगाल के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा (7-20 सेमी) होने की प्रबल संभावना है. कुछ चुनिंदा स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा (20 सेमी से अधिक) हो सकती है. कुल मिलाकर पहले हफ्ते में उत्तर बंगाल में बारिश का आंकड़ा सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: कोलकाता में आज का मौसम : जानें शहर में बारिश और हवाओं का हाल, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

दक्षिण बंगाल में सामान्य या थोड़ी अधिक वर्षा संभव

दक्षिण बंगाल के जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी. कुछ इलाकों में भारी बारिश (7-11 सेमी) भी देखने को मिल सकती है. दक्षिण बंगाल में इस हफ्ते बारिश सामान्य या सामान्य से थोड़ी अधिक रहने की उम्मीद है.

बंगाल में आंधी और बिजली गिरने का खतरा

पहले हफ्ते के दौरान उत्तर और दक्षिण बंगाल, दोनों ही क्षेत्रों में वज्रपात (Lightning) के साथ आंधी-तूफान की आशंका है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (Gusty winds) चल सकती हैं.

ये भी पढ़ें: कोलकाता में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी

दूसरे हफ्ते बंगाल की खाड़ी में बनेगा नया लो प्रेशर

मौसम विभाग ने बताया है कि दूसरे हफ्ते में मौसमी प्रणालियों में बदलाव आयेगा. इससे बारिश का नया दौर शुरू होगा. आईएमडी के मुताबिक, पहले सप्ताह (17 से 23 जुलाई) के अंत तक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल व ओडिशा तटों पर एक नया ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की संभावना है. इसके प्रभाव से दूसरे सप्ताह के शुरुआती दिनों में इसी क्षेत्र के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र (Low-Pressure Area) बन सकता है. इसके असर से 24 से 30 जुलाई के बीच उत्तर और दक्षिण बंगाल में अधिकतर जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना काफी अधिक है.

दूसरे सप्ताह में भारी वर्षा की संभावना

दूसरे सप्ताह में भी कुछ दिनों तक दोनों क्षेत्रों (उत्तर और दक्षिण बंगाल) के कुछ हिस्सों में भारी बारिश (7-20 सेमी) देखने को मिल सकती है. हालांकि, कुल मिलाकर दूसरे हफ्ते के दौरान पूरे पश्चिम बंगाल में बारिश की गतिविधि सामान्य के आसपास ही बनी रहेगी.

ये भी पढ़ें: कोलकाता में भारी बारिश, 20 से अधिक विमान लेट, दमदम एयरपोर्ट के टैक्सी-वे और एप्रन पर भरा पानी

9 से 15 जुलाई के बीच सामान्य से 27 फीसदी अधिक बरसे बदरा

IMD से मिले आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में जून से लेकर अब तक मानसून का प्रदर्शन बेहतर रहा है. 9 जुलाई से 15 जुलाई 2026 के बीच के सप्ताह में राज्य में 111.8 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 88.3 मिमी रहता है. इस प्रकार बीते हफ्ते में सामान्य से 27 फीसदी अधिक वर्षा हुई.

बंगाल में 492.6 मिमी बरसा मानसून

पूरे मानसून सीजन (1 जून से 15 जुलाई 2026) की बात करें, तो राज्य में अब तक 492.6 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य (490.6 मिमी) के बिल्कुल बराबर (0 प्रतिशत विचलन) है. इस अवधि के दौरान कूचबिहार, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर, नदिया, उत्तर 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व बर्धमान और दक्षिण 24 परगना जैसे जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा हुई.

ये भी पढ़ें: Kolkata Weather: पश्चिम बंगाल के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश, कोलकाता में गिरे ओले


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >