West Bengal Voting 2026: दक्षिण दिनाजपुर में रिकॉर्ड मतदान
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए हुए पहले चरण के मतदान में शाम पांच बजे तक कूच बिहार में 92.07 प्रतिशत मतदान हुआ. अलीपुरदुआर में 88.74 प्रतिशत, जलपाईगुड़ी में 91.2 प्रतिशत, कलिम्पोंग में 81.98 प्रतिशत, दार्जिलिंग में 86.49 प्रतिशत और उत्तर दिनाजपुर में 89.74 प्रतिशत मतदान हुआ. दक्षिण दिनाजपुर में भी रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया. 93.12 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया. मालदा में 89.56 प्रतिशत, मुर्शिदाबाद में 91.36 प्रतिशत, पूर्वी मिदनापुर में 88.55 प्रतिशत, पश्चिमी मिदनापुर में 90.7 प्रतिशत, झाड़ग्राम में 90.53 प्रतिशत, पुरुलिया में 87.35 प्रतिशत, बांकुरा में 89.91 प्रतिशत, पश्चिमी बर्दवान में 86.89 प्रतिशत और बीरभूम में 91.55 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया.
सुबह 11 बजे ही 40 प्रतिशत से ज्यादा लोग
West Bengal Voting LIVE 2026: संकेत मिल रहे थे कि बंगाल में सुबह से ही मतदान के मामले में नया रिकॉर्ड बन रहा है. सुबह 11 बजे तक मतदान दर 42 प्रतिशत से अधिक हो गई थी. दोपहर 1 बजे तक 62.18 प्रतिशत वोट डाले जा चुके थे. इनमें से झाड़ग्राम में मतदान दर 65.31 प्रतिशत, कलिम्पोंग में 59.52 प्रतिशत, मालदा में 58.45 प्रतिशत, मुर्शिदाबाद में 62.71 प्रतिशत, पश्चिम बर्धमान में 60.37 प्रतिशत, पश्चिम मेदिनीपुर में 65.77 प्रतिशत, पूर्वी मेदिनीपुर में 62.90 प्रतिशत, पुरुलिया में 59.83 प्रतिशत, उत्तर दिनाजपुर में 60 प्रतिशत और अलीपुरदुआर में 60.03 प्रतिशत रही. वहीं, दोपहर 3 बजे तक राज्य में कुल मतदान दर 80 प्रतिशत तक पहुंच गई थी.
बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ मतदान, शाम 5 बजे तक 90 प्रतिशत पड़े वोट
बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ मतदान. 2026 का मतदान 2011 के मतदान से अधिक रहा. शाम 5 बजे तक 89.93 प्रतिशत मतदान हुआ. दक्षिण दिनाजपुर में सबसे अधिक मतदान. लगभग 93.12 प्रतिशत मतदान हुआ.
बहरामपुर में कांग्रेस एजेंट की पिटाई, अधीर चौधरी ने अस्पताल पहुंचाया
बहारमपुर में मतदान के दौरान हिंसा हुई. कांग्रेस एजेंट की पिटाई के आरोप लगे. बहरामपुर के बूथ नंबर 1 पर कांग्रेस एजेंट पर हमला हुआ. आरोप है कि बेटे को बचाने की कोशिश में पिता की भी पिटाई की गई. मारपीट के आरोप तृणमूल पर लगे हैं. अधीर रंजन चौधरी ने पिता और बेटे को अस्पताल पहुंचाया.
बीरभूम में शाम 4 बजे बड़े पैमाने पर गुंडागर्दी
West Bengal Voting LIVE 2026: बीरभूम में शाम 4 बजे बड़े पैमाने पर गुंडागर्दी हुई, पुलिसकर्मियों पर ईंटों से हमला किया गया. प्रशासन को सूचित कर दिया गया है. मतदाताओं की केंद्रीय बलों के साथ तीखी बहस हुई. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों पर लाठियां और पत्थर फेंकना शुरू कर दिया. लाठी उठाने के बाद भी काफी देर तक ईंट-पत्थर फेंके जाते रहे.
बंगाल में 50 साल में ऐसा वोट नहीं देखा: मोदी
West Bengal Voting LIVE 2026: कल्याणी. राज्य में पहले फेज़ की वोटिंग चल रही है, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इलेक्शन कमीशन को सर्टिफिकेट दिया. गुरुवार को उन्होंने नदिया जिला के कृष्णानगर में एक पब्लिक मीटिंग से दावा किया कि उनके लंबे पॉलिटिकल करियर में, उन्होंने पिछले 50 साल में पश्चिम बंगाल में इतनी कम हिंसा वाला चुनाव नहीं देखा. प्रधानमंत्री ने इस अचीवमेंट के लिए सीधे इलेक्शन कमीशन को बधाई दी.
भाजपा प्रत्याशी जगन्नाथ चटर्जी ने घायलों का हालचाल लिया
West Bengal Voting LIVE 2026: बीरभूम जिले के लाभपुर विधानसभा चुनाव एजेंट विश्वजीत मंडल और अहमदपुर मंडल अध्यक्ष पर भोमरकोल क्षेत्र के तृणमूल बदमाशों ने हमला कर दिया. जिला अध्यक्ष उदय शंकर बनर्जी और सिउरी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी जगन्नाथ चटर्जी ने अस्पताल पहुंच भाजपा के दोनों घायलों का हालचाल लिया. उनसे मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
वोटिंग के आखिरी चरण में नंदीग्राम में तनाव, तृणमूल नेता की पिटाई
West Bengal Voting LIVE 2026: हल्दिया. पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में मतदान के अंतिम समय में तनाव की स्थिति बन गयी. जेलेमारा इलाके के 37 नंबर बूथ पर तृणमूल कांग्रेस के क्षेत्रीय अध्यक्ष राखहारी घड़ा पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट करने का आरोप लगा है. राखहारी घड़ा का आरोप है कि जब वह मतदान करने के लिए बूथ पर जा रहे थे, तभी कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और बेरहमी से पिटाई की. घटना के बाद उन्हें पुलिस की मदद से नंदीग्राम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है.
बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 78.77 प्रतिशत मतदान
West Bengal Voting LIVE 2026: बंगाल में रिकार्ड मतदान है. दोपहर 3 बजे तक बंगाल में 78.77 प्रतिशत मतदान हो चुके थे. मेदिनीपुर पश्चिम में 81.07 प्रतिशत मतदान हो चुका है. वहीं मेदिनीपुर पूर्व में 79.94 और दिनाजपुर उत्तर में 77.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. दक्षिण दिनाजपुर में 81.49, बीरभूम में 80.22 और झारग्राम में 81.04 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सबसे कम मतदान कलिंगपोंग में हुआ. वहां केवल 74.04 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला है.
पिंगला के बूथ नंबर 9 के सभी मतदानकर्मी निलंबित
West Bengal Voting LIVE 2026: चुनाव आयोग ने पिंगला के बूथ नंबर 9 के सभी मतदान कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है. पीठासीन अधिकारी समेत सभी मतदान कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है. जानकारी मिली है कि पश्चिम मेदिनीपुर स्थित पिंगला विधानसभा के बूथ नंबर 9 पर पीठासीन अधिकारी समेत सभी कर्मचारी एक साथ दोपहर का भोजन करने के लिए बूथ से बाहर चले गए थे. जब सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बूथ से बुलाया तो उन्हें बताया गया कि वे बाहर हैं और बाद में आएंगे. बताया जा रहा है कि सेक्टर अधिकारी भी बाहर थे. खबर मिलते ही पश्चिम मेदिनीपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी को पूरी घटना की जांच करने का आदेश दिया गया. आयोग ने उस बूथ के पीठासीन अधिकारी समेत सभी मतदान कर्मचारियों को निलंबित कर दिया और आदेश दिया कि मतदान का काम एक आरक्षित दल द्वारा किया जाए.
खैराशोले में जनता और केंद्रीय बलों की झड़प
West Bengal Voting LIVE 2026: खैराशोले में जनता और केंद्रीय बलों की झड़प हुई. ईवीएम पर तृणमूल उम्मीदवार के लिए निर्धारित बटन दबाने पर भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट की गिनती हुई. इस आरोप के चलते दुबराजपुर विधानसभा क्षेत्र के खैराशोले ब्लॉक के बुधपुर गांव के बूथ नंबर 65 पर विरोध प्रदर्शन हुआ. मतदाताओं की शिकायत है कि लगभग 200 वोट डाले जाने के बाद ही इस समस्या का पता चला. यह देखा गया कि तृणमूल उम्मीदवार के बटन को दबाने से सीधे भाजपा उम्मीदवार के लिए वोट पड़ रहे थे.
महिला बीएलओ से मारपीट का आरोप
West Bengal Voting LIVE 2026: पश्चिम मेदिनीपुर के नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के रायपुर पश्चिम बूथ पर मतदान के दौरान एक महिला बीएलओ के साथ मारपीट के आरोप लगे हैं. पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह मतदान केंद्र पर ड्यूटी पर थी, तब रायपुर पश्चिम बूथ के एक मतदाता आलोक जाना ने अचानक उस पर हमला कर दिया.
मुर्शिदाबाद और कूच बिहार में अलर्ट, चुनाव आयोग ने दिये सतर्क रहने के निर्देश
West Bengal Voting LIVE 2026: मुर्शिदाबाद, कूच बिहार और बीरभूम में शाम 4 बजे के बाद हिंसा की आशंका है. चुनाव आयोग ने चेतावनी जारी की है. आयोग को आशंका है कि उपद्रवी तत्व बूथों को जाम करने के लिए इलाके पर कब्जा कर सकते हैं. सूचना मिलने के बाद केंद्रीय बलों को तत्काल तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं. आयोग ने विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं.
सिउरी में गर्मी से मतदाता की मौत
बीरभूम के सिउरी में मतदान के दौरान एक मतदाता की मौत हो गई. पता चला है कि सिउरी के डांगलपारा निवासी असीम रॉय (66) मतदान करने जा रहे थे. उनका मतदान केंद्र नेताजी स्कूल, सिउरी था. मतदान करते समय वे सड़क पर गिर गए और जब उन्हें सिउरी अस्पताल लाया गया, तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पता चला है कि उन्हें पहले से ही सांस लेने में तकलीफ थी.
दोपहर एक बजे तक बंगाल में गिर गये आधे से अधिक वोट
West Bengal Voting LIVE 2026: बंगाल में रिकार्ड मतदान की संभावना मजबूत हो रही है. दोपहर एक बजे तक बंगाल में 62.18 प्रतिशत मतदान हो चुके थे. मुर्शिदाबाद में 62.71, झारग्राम में 65.31, मेदिनीपुर पूर्व में 62.90 और मेदिनीपुर पश्चिम में सबसे अधिक 65.77 प्रतिशत वोट पड़े हैं.
अलीपुरदुआर – 60.03%,
बांकुड़ा – 64.58%,
बीरभूम – 63.93%,
कूचबिहार – 60.75%,
दक्षिण दिनाजपुर – 63.05%,
दार्जिलिंग – 59.81%,
जलपाईगुड़ी – 60.84%,
झाड़ग्राम – 65.31%,
कलिम्पोंग – 59.52%,
मालदा – 58.45%,
मुर्शिदाबाद – 62.71%,
पश्चिम बर्धमान – 60.37%,
पश्चिम मेदिनीपुर – 65.77%,
पूर्व मेदिनीपुर – 62.90%,
पुरुलिया – 59.83%,
उत्तर दिनाजपुर – 60.00%.
मतदान के दौरान हिंसा पर चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के दौरान हिंसा और उम्मीदवारों पर हमले की छिटपुट घटनाएं हुईं. अधिकारियों ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने मुर्शिदाबाद और अन्य प्रभावित क्षेत्रों में हुई घटनाओं के संबंध में जिला अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.
आसनसोल में अग्निमित्रा पाल के काफिले पर
West Bengal Voting LIVE 2026: आसनसोल दक्षिण के रहमत नगर इलाके के 135 नंबर बूथ के पास झड़प होने की सूचना है. मतदान के दौरान इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. भाजपा की आसनसोल दक्षिण विधानसभा उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल के काफिले पर कथित हमले की खबर भी सामने आई है. अग्निमित्रा पाल अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का दौरा कर रही थीं. इसी दौरान जब वह रहमत नगर इलाके के 135 नंबर बूथ की ओर जा रही थीं, तभी अज्ञात लोगों ने उनके वाहन पर पत्थर फेंका, जिससे गाड़ी का पिछला शीशा टूट गया, हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. पत्थर वाहन में बैठे किसी व्यक्ति को नहीं लगा और अग्निमित्रा पाल पूरी तरह सुरक्षित हैं.
West Bengal Voting LIVE 2026: गलसी विधानसभा सीट के बुदबुद बाजार में मीडिया से बोले- तृणमूल कांग्रेस ने तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार कि राजनीति की है. इसका जवाब इस बार कमल का फूल खिलाकर बंगाल की जनता देगी.
नोदा युद्धक्षेत्र में तब्दील, हुमायूं कबीर के काफिले पर हमला
पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद के नोदा में भयंकर बवाल हो गया है. खबर है कि TMC समर्थकों ने हुमायूं कबीर के काफिले पर हमला कर दिया है. मीडिया में आ रही तस्वीरों से पता चल रहा है कि इस दौरान कबीर के काफिले में शामिल गाड़ियों पर लाठियों और पत्थरों से हमले किए गए. साथ ही वाहनों को खासा नुकसान पहुंचाया गया है.
शुभेंदु सरकार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
दक्षिण दिनाजपुर के कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र से एक बेहद विचलित करने वाली घटना सामने आई है. यहां के भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु सरकार पर कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि शुभेंदु सरकार को सूचना मिली थी कि एक विशेष बूथ पर ‘बूथ जैमिंग’ की जा रही है. जब वे अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे, तो उन पर लाठियों और घूंसों से हमला किया गया. शुभेंदु सरकार ने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में टीएमसी के गुंडों ने उन्हें पीटा.
शत्रुघ्न सिन्हा ने डाला वोट
West Bengal Voting LIVE 2026: आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल उत्तर के मतदाता केंद्र रविंद्र भवन में जाकर अपना मतदाता किया.
बीरभूम में भाजपा एजेंट पर हमला, सिर फोड़ा
West Bengal Voting LIVE 2026: बीरभूम: लाभपुर विधानसभा क्षेत्र के 68 नंबर बूथ पर भाजपा के पोलिंग एजेंट देवाशीष ओझा पर हमला किया गया. आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मारपीट कर उनका सिर फोड़ दिया. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, भाजपा ने हमले के लिए तृणमूल पर आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बीरभूम. रामपुरहाट विधानसभा सीट से भाजपा प्रार्थी ध्रुव साहा मतदान के पूर्व मां तारा से लिया आशिर्वाद
तृणमूल कार्यकर्ताओं पर सैनिकों की पिटाई का आरोप
West Bengal Voting LIVE 2026: केंद्रीय बल के एक जवान ने तृणमूल कार्यकर्ताओं पर पार्टी कार्यालय में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है. इस घटना में 3 लोग घायल हो गए. पश्चिम मेदिनीपुर के नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान एक बार फिर तनाव का माहौल बन गया है. तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बेल्दा क्षेत्र के पटली गांव के बूथ नंबर 118 पर तैनात केंद्रीय बल के जवानों ने पार्टी कार्यालय में घुसकर कार्यकर्ताओं की पिटाई की.
गर्मी में वोट देने पहुंचे मतदाता की मौत
West Bengal Voting LIVE 2026: पूर्व मेदिनीपुर जिले के पोटाशपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां भीषण गर्मी के बीच वोट देने पहुंचे 58 वर्षीय मतदाता नीपेंद्रनाथ दास की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, बामनबाड़ी बूथ संख्या 234 पर लंबी कतार में खड़े रहने के दौरान उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा. तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच तबीयत बिगड़ने पर मौके पर ही उनकी हालत गंभीर हो गई और बाद में उनकी मृत्यु हो गयी.
सुबह 11 बजे तक 41.11 प्रतिशत मतदान
West Bengal Voting LIVE 2026: बिना खून खराबे के सुबह 11 बजे तक बंगाल में 41.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. सुबह 11 बजे तक दुर्गापुर पूर्व में 37.96 प्रतिशत, दुर्गापुर पश्चिम में 39.18 प्रतिशत, रानीगंज में 40.97 प्रतिशत और जमुरिया में 41.50 प्रतिशत वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है.
नंदीग्राम में मतदान के बीच हंगामा, बीएलओ पर आरोप
West Bengal Voting LIVE 2026: पश्चिम बंगाल के हाई-प्रोफाइल नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान गुरुवार सुबह कई घटनाओं ने चुनावी माहौल को तनावपूर्ण बना दिया. भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मतदान के बाद सीधे एक बूथ पर पहुंचकर महिला बीएलओ को कड़ी चेतावनी दी. आरोप था कि ब्रजमोहन तिवारी हाई स्कूल स्थित मतदान केंद्र के भीतर बीएलओ मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रही थीं और मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रही थीं. अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और संबंधित बीएलओ को सतर्क किया. इसके बाद उन्होंने इलाके के अन्य बूथों का भी दौरा किया.
कूच बिहार चाय बागान में तनाव का माहौल
West Bengal Voting LIVE 2026: मथाभंगा विधानसभा क्षेत्र के बारा शौलमारी ग्राम पंचायत के कूच बिहार चाय बागान के बूथ नंबर 47 और 48 पर तनाव का माहौल बना रहा. निशित प्रमाणिक के मतदान केंद्र पहुंचने पर तनाव का माहौल छा गया. तृणमूल के उम्मीदवार सबलू बर्मन भी वहां मौजूद थे. इलाके में नारेबाजी से माहौल गरमा गया. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था.
तृणमूल-सीपीएम ने केंद्रीय बलों पर लगाया तोड़फोड़ का आरोप
West Bengal Voting LIVE 2026: सिंधु विधानसभा क्षेत्र के लौग्राम इलाके में स्थित कदमा बूथ के बाहर सीपीएम और तृणमूल के शिविरों में केंद्रीय बलों द्वारा तोड़फोड़ की जा रही है. बूथ के ठीक सौ मीटर के भीतर डेरा डाले होने के बावजूद, सीपीएम और तृणमूल ने केंद्रीय बलों के इस हमले पर सवाल उठाए हैं.
शुभेंदु ने भाजपा कार्यकर्ता को केक खिलाया
West Bengal Voting LIVE 2026: शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम के चौक केंडामारी प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित पार्टी शिविर में आए. बापूजी ने केक, बिस्कुट और पानी पिया. उन्होंने केक तोड़कर एक कार्यकर्ता को भी खिलाया.
बूथ में मोबाइल लेकर जाने का आरोप
West Bengal Voting LIVE 2026: तृणमूल कार्यकर्ता पर बूथ कैंप में मोबाइल फोन लेकर मतदान करने का आरोप. यह घटना तुफानगंज विधानसभा क्षेत्र के महिश्कुची-1 ग्राम पंचायत में हुई. इस मामले में चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है.
तृणमूल सांसद कीर्ति आजाद ने डाला वोट
West Bengal Voting LIVE 2026: बर्धमान दुर्गापुर के सांसद कीर्ति आजाद पहली बार दुर्गापुर के 276 नंबर विधानसभा के फाइन आर्ट्स क्लब में मतदान किया.
ईवीएम खराब, मतदान में देरी
West Bengal Voting LIVE 2026: दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा ( 277 नंबर) के गोपाल मठ स्थित बूथ संख्या 51 और वन गांव बूथ में ईवीएम खराबी के कारण एक घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ. इससे मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा.
प्रदीप मजूमदार ने भिरंगी शमशान काली मंदिर में माथा टेका
West Bengal Voting LIVE 2026: मतदान से पूर्व राज्य के मौजूदा पंचायत मंत्री और दुर्गापुर पूर्व विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार प्रदीप मजूमदार ने भिरंगी शमशान काली मंदिर में माथा टेका. श्मशान काली मंदिर में पूजा करने के बाद उन्होंने सीधे तौर पर चुनाव आयोग के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया. उनकी आवाज में चिंता और गुस्सा दोनों देखा गया.
गर्मी से बीमार हुई महिला पोलिंग कर्मी, अस्पताल में भर्ती
West Bengal Voting LIVE 2026: पुरुलिया (हांसराज सिंह). पाड़ा विधानसभा केंद्र 245 के 110 नंबर आनारा गर्ल्स उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतदान कार्य में लगी एक महिला पोलिंग कर्मी भीषण गर्मी से अचानक बीमार पड़ गई. खबर मिलते ही संबंधित सेक्टर अधिकारी भारती नायडू तत्काल केंद्र पर पहुंचे. बीमार पोलिंग कर्मी प्रियांका चटर्जी को फर्स्ट पोलिंग ऑफिसर के पद पर तैनात किया गया था. उन्हें तुरंत पाड़ा ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. सेक्टर अधिकारी भारती नायडू ने बताया कि अचानक बीमारी की सूचना पाकर उन्हें जल्द से जल्द अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी जगह दूसरे पोलिंग कर्मी को जिम्मेदारी सौंपी गई है. घटना के बावजूद केंद्र पर मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है.
केंद्रीय बलों पर भड़के शुभेंदु अधिकारी
West Bengal Voting LIVE 2026: काली बाजार में केंद्रीय बलों की लापरवाही पर शुभेंदु अधिकारी भड़क गये. शुभेंदु अधिकारी चिल्लाते हुए कहा- हत्या के मामले में आरोपी शहाबुद्दीन बाहर कैसे हो सकता है. वह हिंदुओं को वोट नहीं डालने दे रहा है. उन्होंने केंद्रीय बलों से कहा- मेरे साथ आओ. मैं जा रहा हूं.
हुमायूं के एजेंट को बैठने नहीं दिया गया, नवादा में तनाव
West Bengal Voting LIVE 2026: नवादा में हंगामा. आम जनता पार्टी के नेता हुमायूं कबीर के एजेंट को बैठने नहीं देने के आरोप लगे हैं. घटना बूथ नंबर 173 पर हुई. आरोप है कि तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष आए और हुमायूं के एजेंट को उनके हवाले कर दिया. हुमायूं कबीर मौके पर पहुंचे. उन्हें देखते ही तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वापस जाओ के नारे लगाए. वहां भारी तनाव का माहौल बन गया. स्थिति नियंत्रण में बतायी जा रही है.
डाक से पड़ा वोट लेकिन वोटर को मालूम नहीं
West Bengal Voting LIVE 2026: रिक्ता मंडल बिश्वास, मालदा के गजोल विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं. नयापारा प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र संख्या 229 पर मतदान हो रहा था, लेकिन वे वोट नहीं डाल सके. मतदान करने जाते समय उन्हें पता चला कि उनका वोट डाक मतपत्र के माध्यम से डाला जा चुका है. किसी और ने डाक मतपत्र के माध्यम से उनका वोट डाल दिया था.
ईवीएम में खराबी के कारण देर से शुरू हुआ मतदान
West Bengal Voting LIVE 2026: पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बेलदा के देउली इलाके में स्थित देउली स्कूल में मौजूद 129 बूथ पर इवीएम मशीन खराब होने के कारण देर से शुरू हुआ मतदान. लोगों ने नाराजगी जतायी. कड़ी धूप में लोग मतदान के कतार में खडे़ हुइ दिखाई पडे़. मतदाताओं ने स्लो वोटिंग का लगाया आरोप.
बूथ जाम न कर पाने के कारण सड़क जाम!
West Bengal Voting LIVE 2026: तुफानगंज में बूथ जाम न कर पाने के कारण सड़क जाम. तुफानगंज ब्लॉक 2 के बरकोदली-2 ग्राम पंचायत के मानसाई के बूथ 237 और 238 से कुछ ही दूरी पर सड़क जाम करने का आरोप लगाया गया है.
कूच बिहार के 6 मतदान केंद्रों पर मतदान रुका!
West Bengal Voting LIVE 2026: सुबह के 10 बज चुके हैं और कूच बिहार उत्तर विधानसभा क्षेत्र के 6 मतदान केंद्रों पर अभी भी अस्थायी रूप से मतदान रुका हुआ है. कुछ स्थानों पर मतदान मशीन की नियंत्रण इकाई खराब है और कुछ स्थानों पर वीवीपीएटी (VVPAT) जाम है. कूच बिहार उत्तर विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार पार्थ प्रतीम रॉय ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की तैयारियों में कमी साफ झलक रही है.
सुकांता मजूमदार ने अपना वोट डाला
West Bengal Voting LIVE 2026: केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने आज सुबह अपनी पत्नी के साथ वोट डाला. वे अपने घर से चलकर वोट डालने गए.
मतदान केंद्र पर रोशनी की कमी, अशोक भट्टाचार्य की शिकायत
West Bengal Voting LIVE 2026: वामपंथी नेता अशोक भट्टाचार्य ने मतदान के माहौल के बीच सिलीगुड़ी के बूथ नंबर 201 पर अपना वोट डाला. वे गुरुवार को नेताजी बॉयज़ हाई स्कूल स्थित बूथ पर गए और अपना वोट डाला. मतदान केंद्र पहुंचने पर अशोक भट्टाचार्य ने रोशनी की कमी देखी. उन्होंने संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर दिलाया और तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की. उनके अनुसार, रोशनी की कमी के कारण, विशेष रूप से बुजुर्ग मतदाताओं को परेशानी हो सकती है.
ईवीएम खबरा होने से मतदान शुरू होने में देरी
West Bengal Voting LIVE 2026: बीरभूम नलहाटी के पांच नम्बर वार्ड के दुर्गा देवी मस्करा सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के 178 नम्बर बूथ में ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान देर से शुरू हुआ. आठ बजे तक नहीं शुरू हो पाया था मतदान.
West Bengal Voting LIVE 2026: मालदा ट्रेजरी में आग
मालदा ट्रेजरी में आग लग गई. मतदान के दौरान आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी. फर्नीचर और कुछ सामान आग की चपेट में आ गए. केंद्रीय बलों के जवानों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. हालांकि, इस घटना से काफी दहशत फैल गई है.
West Bengal Voting LIVE 2026: दो घंटों में 19 प्रतिशत वोट
पश्चिम बंगाल में पहले दो घंटे में 18.76 प्रतिशत मतदान हुए है. बांकुरा में पहले दो घंटों में 20.20 प्रतिशत वोट पड़े हैं. मेदिनीपुर में सुबह 9 बजे तक जिले में 19.6 प्रतिशत वोट पड़े. मुर्शिदाबाद में सुबह 9 बजे तक 18.88 प्रतिशत मतदान हुआ. पश्चिम बर्धमान जिला में सुबह नौ बजे तक रिकॉर्ड 19.02 फीसदी लोगों ने मतदान कर दिया है. जिला में नौ विधानसभा सीट है.
तृणमूल उम्मीदवार के खिलाफ लगे नारे
गोरमहल के बूथ नंबर 234 पर जैसे ही तृणमूल उम्मीदवार चंदन मंडल पहुंचे, भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उग्र हो गए. चंदन मंडल के खिलाफ नारे लगाने लगे. भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चंदन मंडल शांतिपूर्ण मतदान के दौरान आम जनता को प्रभावित कर रहे थे और तृणमूल को वोट देने की बात कर रहे थे. इसके परिणामस्वरूप, आम जनता इकट्ठा हुई और उसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. बाद में, केंद्रीय बलों के जवानों ने स्थिति को नियंत्रण में किया.
तृणमूल को वोट देने पर भाजपा को वोट!
बरान्या विधानसभा के बूथ नंबर 186 पर धांधली के आरोप लग रहा है. बरान्या ब्लॉक के गोदा पारा क्षेत्र के मतदाताओं ने आरोप लगाया है कि अगर वे तृणमूल को वोट दे रहे हैं तो भाजपा को वोट मिल रहा है. इस आरोप के बाद ईवीएम की जांच चल रही है.
गौतम देव ने अपना वोट डाला
गौतम देव ने सिलीगुड़ी में अपना वोट डाला. वोट डालने से पहले उन्होंने मंदिर में प्रार्थना की.
शुभेंदु अधिकारी ने अपना वोट डाला
नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने अपना वोट डाला. उन्हें मुस्कुराते हुए मतदान केंद्र से निकलते देखा गया. मीडिया से बात करते हुए कहा- उन्हें जीत का पूरा भरोसा है.
अग्निमित्रा ने अपना वोट डाला
आसनसोल दक्षिण से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल ने अपना वोट डाला. उन्होंने आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के एलआईसी कार्यालय के बूथ नंबर 243 पर अपना वोट डाला. उन्होंने सुबह 8 बजे अपना वोट डाला. आसनसोल में रात भर बिजली कटौती रही. उन्होंने आशंका जताई कि बार-बार बिजली कटौती के कारण मतदान के दौरान वेबकास्टिंग बाधित हो सकती है. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल इसमें हेरफेर कर रही है.
पत्नी गीता संग वोट डाले काशीपुर के बीजेपी प्रत्याशी कमलाकांत
पुरुलिया (हांसराज सिंह). काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के विदाई बीजेपी विधायक व प्रत्याशी कमलाकांत हांसदा गुरुवार सुबह अपनी अर्धांगिनी गीता हांसदा के साथ मतदान में हिस्सा लिया. सुभाष नगर एसएसके स्कूल के 244 के 6 नंबर बूथ पर पहुंचकर दोनों ने मतदान किया. जीत को लेकर पूर्ण आत्मविश्वास जताते हुए कमलाकांत ने कहा, इस बार निर्वाचन आयोग की व्यवस्था शानदार है.सब कुछ शांतिपूर्ण व सुचारू रूप से चल रहा है. हम जीतेंगे ही.
ईवीएम खराब होने से मतदान में देरी
दुर्गापुर पूर्व विधानसभा सीट के कांकसा राज बांध में 265 नम्बर बूथ नम्बर ईवीएम आधे घंटे तक रही खराब.
दिलीप घोष ने किया मतदान
खड़गपुर सदर के भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने खड़गपुर के साउथ साइड के सेरसा स्टेडियम के 263 नम्बर बूथ में मतदान किया.
मतदान केंद्र के बाहर भाजपा-तृणमूल का झगड़ा
मिदनापुर विधानसभा के नारायण विद्या भवन स्कूल के बूथ संख्या 182, 183 और 184 के सामने तनाव का माहौल. अपने बूथ पर मतदान करने के बाद तृणमूल कार्यकर्ताओं का भाजपा उम्मीदवार से मतदान केंद्र के बाहर झगड़ा हुआ. भाजपा उम्मीदवार शंकर गुचैत ने तृणमूल कार्यकर्ताओं पर मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगाया.
चुनाव आयोग के नियमों की सराहना!
चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, केवल मतदाता ही मतदान केंद्र से 100 मीटर के दायरे में रह सकते हैं. हालांकि, नताबारी विधानसभा क्षेत्र के पनीशालर स्थित धैयर हाट हाई मदरसा के मतदान केंद्र पर 100 मीटर की दूरी का निशान लगा हुआ है, लेकिन चुनावकर्मी इसका पालन नहीं कर रहे हैं. मतदान अधिकारी (बीएलओ) मतदान केंद्र से 5 मीटर के भीतर बैठा है. सभी मतदाताओं की कतारें मतदान केंद्र के द्वार पर लगी हैं. इसके परिणामस्वरूप, आयोग के निर्देशों के पालन पर सवाल उठ रहे हैं.
तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि नंदीग्राम में वोट भाजपा को जा रहे हैं
नंदीग्राम में बड़ा आरोप. बिरुलिया ग्राम पंचायत के बूथ नंबर 151 में तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मतदाता चाहे जिसे भी वोट दें, वोट भाजपा को ही जा रहे हैं. इस आरोप के चलते मतदान रोक कर दिया गया है.
पवित्र कर ने अपना वोट डाला
नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार पवित्र कर अपने मतदान केंद्र पर वोट डालने आए. तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार पवित्र कर ने शंभूनाथ प्राथमिक शिक्षा केंद्र के बूथ नंबर 7 पर अपना वोट डाला.
उंगली पर स्याही लगाने के बावजूद वोट नहीं डाल पाए तृणमूल उम्मीदवार
दक्षिणरामपुर न्यू प्राइमरी स्कूल से तृणमूल उम्मीदवार राजीव तिर्की कुमार ग्राम विधानसभा के बूथ नंबर 10/101 पर वोट डालने वाले पहले मतदाता के रूप में पहुंचे. बूथ के अंदर पहुंचकर उंगली पर स्याही लगाने के बाद जब वे ईवीएम के पास पहुंचे, तो तकनीकी खराबी के कारण वे वोट नहीं डाल पाए. वे बूथ में इधर-उधर भटकते रहे.
धूपगुड़ी में कई बूथों पर ईवीएम में खराबी
उत्तर बारी रेतिकुरी, धूपगुड़ी स्थित कालीबारी प्राइमरी स्कूल में सुबह के लगभग 7:30 बज चुके हैं, लेकिन अभी तक मतदान शुरू नहीं हुआ है. पता चला है कि धूपगुड़ी नगरपालिका के वार्ड नंबर 2 के रॉयपारा क्षेत्र में बूथ नंबर 174 पर ईवीएम में खराबी के कारण अभी तक मतदान शुरू नहीं हो पाया है. धूपगुड़ी विधानसभा के बूथ नंबर 189 पर स्थित सुहरिद संघ क्लब और पुस्तकालय में लगी ईवीएम मशीनें भी सुबह से ही खराब थीं, जिसके कारण मतदान समय पर शुरू नहीं हो सका. सुबह 7:30 बजे के बाद भी मतदान शुरू न होने पर कतार में खड़े मतदाता गुस्से से भड़क उठे.
आसनसोल के रविंद्र भवन मतदाता केंद्र पर मतदाता देने के लिए लंबी कतार
277 नंबर दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा सीट के 119,118 पोलिंग स्टेशन पर सुबह से उमड़ी भीड़
बांकुड़ा में ईवीएम मशीन खराब
बांकुड़ा के सरदामणि महिला महाविद्यालय में मतदान शुरू नहीं हुआ. बांकुड़ा जिले के सरदामणि महिला महाविद्यालय में लगी ईवीएम मशीन खराब है. मतदाताओं को लंबी कतारों में काफी देर तक इंतजार करना पड़ा. निर्धारित समय पर मतदान शुरू नहीं हो सका.
काजल शेख ने अपना वोट डाला
हसन निर्वाचन क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार काजल शेख ने मतदान शुरू होने के पहले घंटे के भीतर ही अपना वोट डाल दिया.
गौतम देव ने मंदिर में पूजा-अर्चना की
आज उत्तर बंगाल में भी मतदान जारी है. गौतम देव ने अपना वोट डालने से पहले मंदिर में पूजा-अर्चना की.
कृष्णा कल्याणी ने अपना वोट डाला
रायगंज में वोट डालने पहुंचीं तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार कृष्णा कल्याणी. मतदान केंद्र खुलने के बाद वोट डालने वाले वह पहले मतदाता थे. वह अपनी पत्नी के साथ रायगंज कोरोनेशन स्कूल में वोट डालने आए थे.
शुभेंदु अधिकारी वोट डालने निकले
नंदीग्राम से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी वोट डालने के लिए अपनी कार से बाहर निकले. उन्हें सुबह 7:30 बजे नंदनायकबारी प्राइमरी स्कूल में वोट डालना है.
बिना हो हल्ला बंगाल में मतदान शुरू
बंगाल में आज मतदान का पहला चरण शुरू हो गया है. 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. आज पूरे उत्तर बंगाल के साथ-साथ जंगलमहल, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, पश्चिम बर्दवान और पूर्वी मिदनापुर जिलों में भी मतदान होगा.
आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 77 के बूथ नंबर में 87, 88 89 90 पर सुबह कतार बनाकर खडे मतदाता. कतारबद्ध होने के निर्देश देते पुलिस.
पश्चिम बंगाल का भविष्य अब आपके हाथों में
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने एक्स पर लिखा है- सुबह जल्दी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर जाएं और अपना वोट डालें. पश्चिम बंगाल का भविष्य अब आपके हाथों में है. अपना वोट पश्चिम बंगाल के विकास के लिए दें, अपना वोट महिलाओं की सुरक्षा के लिए दें, अपना वोट आपके अधिकारों की प्राप्ति के लिए दें.
BJP को सिर्फ कांग्रेस ही हरा सकती है
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर किये पोस्ट में लिखा है- पश्चिम बंगाल के भाइयों-बहनों,विचारधारा की इस लड़ाई में BJP को सिर्फ कांग्रेस ही हरा सकती है. वो अधिकार छीनते हैं, हम दिलाते हैं. वो संविधान मिटाते हैं, हम बचाते हैं. वो भारत की विविधता मिटाना चाहते हैं, हम बंगाल के साथ हर संस्कृति, हर भाषा का सम्मान करते हैं. आइए, कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाकर बंगाल में न्याय, सम्मान और प्रगति की सरकार बनाएं.
नवादा में बम धमाका, हुमायूं कबीर की पार्टी पर शक
मतदान से एक रात पहले नवादा विधानसभा क्षेत्र के शिवनगर इलाके में सड़क पर बम धमाका हुआ. एक महिला घायल हो गई. तृणमूल सांसद अबू ताहेर खान ने हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी से जुड़े उपद्रवियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. तृणमूल सांसद ने आरोप लगाया है कि बम धमाका इलाके के लोगों को डराने के लिए किया गया था. नवादा विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल उम्मीदवार साहिना मुमताज खान घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर थीं. हालांकि, वह सुरक्षित हैं.
आसनसोल : कार में मिली ईवीएम, भारी हंगामा
आसनसोल के जमुरिया से सीपीएम उम्मीदवार मोहम्मद सब्बीर हुसैन और एनसीपी उम्मीदवार रिया मुखर्जी को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर जमुरिया श्रीपुर चौराहे पर एक ढाबे के बाहर स्कॉर्पियो गाड़ी में कई ईवीएम असुरक्षित अवस्था में मिलीं. उन्होंने सेक्टर अधिकारी से संपर्क किया और विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने सवाल उठाया कि रात के इस समय ईवीएम गाड़ी में क्यों थीं? और वह भी असुरक्षित अवस्था में क्यों? संयोगवश, उन्होंने ढाबे के अंदर जामुरिया से तृणमूल के निवर्तमान विधायक और इस बार के उम्मीदवार हरेराम सिंह के बेटे प्रेमपाल सिंह की कार खड़ी देखी. इससे तनाव और बढ़ गया. हालांकि प्रेमपाल नजर नहीं आए. सेक्टर अधिकारी ने दावा किया कि वह ढाबे पर खाना खा रहे थे. गाड़ी में चार ईवीएम रिजर्व में रखी थीं. ये जमुरिया के निघा सेक्टर के लिए थीं. वह पर्याप्त सुरक्षा के साथ खाना खाने गए थे. तृणमूल विधायक के बेटे की गाड़ी से उनका कोई लेना-देना नहीं है. विरोध प्रदर्शन जारी रहा. अर्धसैनिक बल मौके पर पहुंचे और उन्होंने गाड़ी और सेक्टर अधिकारी को वहां से सुरक्षित निकाला, जो विरोध का सामना कर रहे थे.
West Bengal Voting LIVE 2026: किस विधानसभा सीट पर कितने वोटर, यहां देखें डिटेल
| विधानसभा का नाम | पुरुष मतदाता | महिला मतदाता | थर्ड जेंडर वोटर | कुल मतदाता |
|---|---|---|---|---|
| मेकलीगंज (एससी) | 116228 | 108183 | 2 | 224413 |
| माथाभांगा (एससी) | 129331 | 119425 | 1 | 248757 |
| कूचबिहार उत्तर (एससी) | 136255 | 126823 | 0 | 263078 |
| कूचबिहार दक्षिण | 109394 | 104570 | 4 | 213968 |
| शीतलकुची (एससी) | 151129 | 134416 | 3 | 285548 |
| सिताई (एससी) | 143133 | 129993 | 0 | 273126 |
| दीनहाटा | 143513 | 133778 | 0 | 277291 |
| नाटाबाड़ी | 123248 | 116669 | 6 | 239923 |
| तूफानगंज | 122055 | 115611 | 1 | 237667 |
| कुमारग्राम (एसटी) | 134118 | 125375 | 3 | 259496 |
| कालचीनी (एसटी) | 109713 | 111742 | 2 | 221457 |
| अलीपुरडुआर्स | 123903 | 120423 | 5 | 244331 |
| फाटाकाला (एससी) | 126099 | 119160 | 5 | 245264 |
| मदारीहाट (एसटी) | 96262 | 97695 | 1 | 193958 |
| धूपगुड़ी (एससी) | 133196 | 124925 | 6 | 258127 |
| मयनागुड़ी (एससी) | 133769 | 124776 | 0 | 258545 |
| जलपाईगुड़ी (एससी) | 126563 | 123816 | 2 | 250381 |
| राजगंज (एससी) | 119299 | 111495 | 1 | 230795 |
| डाबग्राम-फूलबाड़ी | 133222 | 131154 | 4 | 264380 |
| माल (एसटी) | 118926 | 118526 | 0 | 237452 |
| नागराकाटा (एसटी) | 107824 | 112292 | 2 | 220118 |
| कलिम्पोंग | 100846 | 100773 | 0 | 201619 |
| दार्जिलिंग | 103033 | 104681 | 2 | 207716 |
| कर्सियोंग | 106014 | 110135 | 3 | 216152 |
| माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी (एससी) | 133571 | 134906 | 3 | 268480 |
| सिलीगुड़ी | 99920 | 100844 | 15 | 200779 |
| फांसीदेवा (एसटी) | 109526 | 107769 | 3 | 217298 |
| चोपड़ा | 120091 | 99140 | 5 | 219236 |
| इस्लामपुर | 107891 | 94318 | 8 | 202217 |
| गोआलपोखर | 107310 | 92154 | 4 | 199468 |
| चाकुलिया | 114782 | 101311 | 2 | 216095 |
| करनदीघी | 121620 | 109975 | 4 | 231599 |
| हेमताबाद (एससी) | 130939 | 115587 | 4 | 246530 |
| कालियागंज (एससी) | 140401 | 127867 | 13 | 268281 |
| रायगंज | 87504 | 86601 | 21 | 174126 |
| ईटाहार | 110488 | 100929 | 5 | 211422 |
| कूष्मांडी (एससी) | 108310 | 97553 | 4 | 205867 |
| कुमारगंज | 93373 | 87008 | 4 | 180385 |
| बालूरघाट | 84215 | 82683 | 14 | 166912 |
| तपन (एसटी) | 99485 | 95426 | 3 | 194914 |
| गंगारामपुर (एससी) | 103818 | 96318 | 10 | 200146 |
| हरिरामपुर | 108885 | 102402 | 8 | 211295 |
| हबीबपुर (एसटी) | 120886 | 117339 | 5 | 238230 |
| गजोले (एससी) | 129859 | 125223 | 3 | 255085 |
| चांचल | 126863 | 117560 | 5 | 244428 |
| हरिश्चंद्रपुर | 126029 | 112818 | 3 | 238850 |
| मालतीपुर | 113524 | 99158 | 9 | 212691 |
| रतुआ | 130127 | 116413 | 7 | 246547 |
| मानिकचक | 124739 | 111024 | 2 | 235765 |
| मालदा (एससी) | 117002 | 114341 | 5 | 231348 |
| इंगलिशबाजार | 123959 | 125171 | 7 | 249137 |
| मोथाबाड़ी | 86660 | 82681 | 6 | 169347 |
| सूजापुर | 120729 | 115707 | 7 | 236443 |
| वैष्णवनगर | 121683 | 112174 | 8 | 233865 |
| फरक्का | 93170 | 88485 | 4 | 181659 |
| शमशेरगंज | 78004 | 83430 | 1 | 161435 |
| सुती | 121353 | 107854 | 1 | 229208 |
| जंगीपुर | 113009 | 107846 | 4 | 220859 |
| रघुनाथगंज | 103911 | 96541 | 0 | 200452 |
| सागरदीघी | 113465 | 103508 | 4 | 216977 |
| लालगोला | 94311 | 91868 | 3 | 186182 |
| भगवानगोला | 114659 | 109958 | 1 | 224618 |
| रानीनगर | 126493 | 117894 | 4 | 244391 |
| मुर्शिदाबाद | 126372 | 121896 | 1 | 248269 |
| नबग्राम (एससी) | 124325 | 118697 | 3 | 243025 |
| खरग्राम (एससी) | 120073 | 110389 | 2 | 230464 |
| बरवान (एससी) | 111612 | 102386 | 5 | 214003 |
| कांडी | 120346 | 112675 | 3 | 233024 |
| भरतपुर | 124672 | 114508 | 4 | 239184 |
| रेजीनगर | 133771 | 122490 | 6 | 256267 |
| बेलडांगा | 126928 | 117052 | 4 | 243984 |
| बहरमपुर | 118741 | 122079 | 10 | 240830 |
| हरिहरपाड़ा | 126586 | 118890 | 8 | 245484 |
| नोदा | 122837 | 112898 | 2 | 235737 |
| डोमकल | 137988 | 129383 | 3 | 267374 |
| जालंगी | 136138 | 126647 | 2 | 262787 |
| तमलूक | 139883 | 134618 | 7 | 274508 |
| पांंशकुड़ा पूर्व | 122702 | 115811 | 6 | 238519 |
| पांशकुड़ा पश्चिम | 143192 | 135551 | 1 | 278744 |
| मयना | 137302 | 127667 | 2 | 264971 |
| नंदकुमार | 136102 | 128332 | 3 | 264437 |
| महिषादल | 129878 | 123643 | 2 | 253523 |
| हल्दिया (एससी) | 129419 | 122487 | 13 | 251919 |
| नंदीग्राम | 138934 | 127480 | 1 | 266415 |
| चंडीपुर | 132659 | 123265 | 0 | 255924 |
| पटाशपुर | 128328 | 118708 | 1 | 247037 |
| कांथी उत्तर | 136573 | 127029 | 0 | 263602 |
| भगवानपुर | 137073 | 126700 | 2 | 263775 |
| खेजुरी (एससी) | 129500 | 118476 | 0 | 247976 |
| कांथी दक्षिण | 115841 | 112113 | 0 | 227954 |
| रामनगर | 137559 | 131690 | 3 | 269252 |
| एगरा | 150273 | 141325 | 0 | 291598 |
| दांतन | 122382 | 113786 | 0 | 236168 |
| केशियारी (एसटी) | 122435 | 116334 | 0 | 238769 |
| खड़गपुर सदर | 88980 | 91542 | 8 | 180530 |
| नारायणगढ़ | 122439 | 116625 | 0 | 239064 |
| सबंग | 141833 | 132549 | 1 | 274383 |
| पिंगला | 130604 | 125287 | 1 | 255892 |
| खड़गपुर | 109810 | 108328 | 4 | 218142 |
| डेबरा | 116447 | 115448 | 3 | 231898 |
| दासपुर | 149903 | 146142 | 0 | 296045 |
| घाटाल (एससी) | 141189 | 135380 | 0 | 276569 |
| चंद्रकोना (एससी) | 145000 | 137820 | 0 | 282820 |
| गड़बेता | 119647 | 113233 | 1 | 232881 |
| सालबनी | 140943 | 138359 | 2 | 279304 |
| केशपुर (एससी) | 139086 | 128948 | 0 | 268034 |
| मेदिनीपुर | 128848 | 131447 | 0 | 260295 |
| नयाग्राम (एसटी) | 116484 | 110409 | 1 | 226894 |
| गोपीबल्लभपुर | 115030 | 112763 | 0 | 227793 |
| झारग्राम | 116849 | 118294 | 4 | 235147 |
| बिनपुर (एसटी) | 110250 | 110873 | 2 | 221125 |
| बांदवान (एसटी) | 145379 | 140587 | 0 | 285966 |
| बलरामपुर | 122322 | 113063 | 3 | 235388 |
| बाघमुंडी | 129747 | 120906 | 4 | 250657 |
| जॉयपुर | 132130 | 121693 | 2 | 253825 |
| पुरुलिया | 128610 | 123203 | 3 | 251816 |
| मानबाजार (एसटी) | 129457 | 126002 | 1 | 255460 |
| काशीपुर | 116541 | 113011 | 0 | 229552 |
| पाड़ा (एससी) | 123039 | 113081 | 0 | 236120 |
| रघुनाथपुर (एससी) | 129612 | 124410 | 1 | 254023 |
| सालतोड़ा (एससी) | 120047 | 113128 | 0 | 233175 |
| छातना | 124236 | 117915 | 0 | 242151 |
| रानीबांध (एसटी) | 128697 | 125873 | 0 | 254570 |
| रायपुर (एसटी) | 113171 | 110949 | 0 | 224120 |
| तालडांगड़ा | 120446 | 115239 | 0 | 235685 |
| बांकुड़ा | 130714 | 130172 | 0 | 260886 |
| बरजोड़ा | 128366 | 123035 | 1 | 251402 |
| ओंडा | 134404 | 128004 | 0 | 262408 |
| विष्णुपुर | 111531 | 108753 | 0 | 220284 |
| कोतुलपुर (एससी) | 129495 | 124201 | 1 | 253697 |
| इंडास (एससी) | 124899 | 120368 | 0 | 245267 |
| सोनामुखी (एससी) | 120586 | 115184 | 0 | 235770 |
| पांडवेश्वर | 97444 | 90945 | 1 | 188390 |
| दुर्गापुर पूर्व | 118400 | 118726 | 1 | 237127 |
| दुर्गापुर पश्चिम | 121281 | 117415 | 4 | 238700 |
| रानीगंज | 110971 | 105021 | 2 | 215994 |
| जामुड़िया | 102051 | 94492 | 2 | 196545 |
| आसनसोल दक्षिण | 122533 | 116492 | 5 | 239030 |
| आसनसोल उत्तर | 120386 | 116471 | 1 | 236858 |
| कुल्टी | 109712 | 100837 | 4 | 210553 |
| बाराबनी | 102600 | 99295 | 3 | 201898 |
| दुबराजपुर (एससी) | 120292 | 111210 | 1 | 231503 |
| सूरी | 127171 | 124900 | 0 | 252071 |
| बोलपुर | 131040 | 129064 | 8 | 260112 |
| नानूर (एससी) | 137576 | 131502 | 4 | 269082 |
| लाभपुर | 120302 | 114326 | 2 | 234630 |
| सैंथिया (एससी) | 127499 | 124497 | 1 | 251997 |
| मयूरेश्वर | 113597 | 112273 | 4 | 225874 |
| रामपुरहाट | 121631 | 123527 | 1 | 245159 |
| हांसन | 120644 | 116625 | 4 | 237273 |
| नलहाटी | 118102 | 113572 | 7 | 231681 |
| मुराराई | 129432 | 122571 | 1 | 252004 |
| 18499496 | 17577210 | 465 | 36077171 |
पहले चरण में 16 जिलों में पड़ेंगे वोट
West Bengal Election 2026 LIVE: बंगाल के 24 में से 16 जिलों में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी. बाकी 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान कराये जायेंगे.
152 सीटों पर सुबह 7 बजे शुरू होगी वोटिंग
West Bengal Voting LIVE 2026: पश्चिम बंगाल की 294 में से 152 सीटों पर पहले चरण में गुरुवार को वोटिंग होगी. सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो जायेगा. जिन 152 सीटों पर वोटिंग होगी, उसकी पूरी लिस्ट यहां देखें.
| जिला का नाम | विधानसभा का नाम | मुख्य मतदान केंद्रों की संख्या | सहायक मतदान केंद्रों की संख्या | कुल मतदान केंद्र |
|---|---|---|---|---|
| कूचबिहार | मेकलीगंज (एससी) | 239 | 17 | 256 |
| कूचबिहार | माथाभांगा (एससी) | 276 | 20 | 296 |
| कूचबिहार | कूचबिहार उत्तर (एससी) | 307 | 12 | 319 |
| कूचबिहार | कूचबिहार दक्षिण | 258 | 10 | 268 |
| कूचबिहार | शीतलकुची (एससी) | 310 | 15 | 325 |
| कूचबिहार | सिताई (एससी) | 300 | 19 | 319 |
| कूचबिहार | दीनहाटा | 318 | 18 | 336 |
| कूचबिहार | नाटाबाड़ी | 274 | 13 | 287 |
| कूचबिहार | तूफानगंज | 255 | 16 | 271 |
| अलीपुरदुआर | कुमारग्राम (एसटी) | 302 | 14 | 316 |
| अलीपुरदुआर | कालचीनी (एसटी) | 275 | 11 | 286 |
| अलीपुरदुआर | अलीपुरडुआर्स | 278 | 21 | 299 |
| अलीपुरदुआर | फाटाकाला (एससी) | 269 | 16 | 285 |
| अलीपुरदुआर | मदारीहाट (एसटी) | 226 | 11 | 237 |
| जलपाईगुड़ी | धूपगुड़ी (एससी) | 263 | 28 | 291 |
| जलपाईगुड़ी | मयनागुड़ी (एससी) | 276 | 33 | 309 |
| जलपाईगुड़ी | जलपाईगुड़ी (एससी) | 283 | 13 | 296 |
| जलपाईगुड़ी | राजगंज (एससी) | 261 | 10 | 271 |
| जलपाईगुड़ी | डाबग्राम-फूलबाड़ी | 314 | 10 | 324 |
| जलपाईगुड़ी | माल (एसटी) | 271 | 13 | 284 |
| जलपाईगुड़ी | नागराकाटा (एसटी) | 260 | 6 | 266 |
| कलिम्पोंग | कलिम्पोंग | 293 | 5 | 298 |
| दार्जिलिंग | दार्जिलिंग | 335 | 0 | 335 |
| दार्जिलिंग | कर्सियोंग | 296 | 6 | 302 |
| दार्जिलिंग | माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी (एससी) | 328 | 24 | 352 |
| दार्जिलिंग | सिलीगुड़ी | 245 | 5 | 250 |
| दार्जिलिंग | फांसीदेवा (एसटी) | 261 | 17 | 278 |
| उत्तर दिनाजपुर | चोपड़ा | 261 | 9 | 270 |
| उत्तर दिनाजपुर | इस्लामपुर | 238 | 8 | 246 |
| उत्तर दिनाजपुर | गोआलपोखर | 236 | 3 | 239 |
| उत्तर दिनाजपुर | चाकुलिया | 239 | 1 | 240 |
| उत्तर दिनाजपुर | करनदीघी | 276 | 13 | 289 |
| उत्तर दिनाजपुर | हेमताबाद (एससी) | 266 | 13 | 279 |
| उत्तर दिनाजपुर | कालियागंज (एससी) | 282 | 39 | 321 |
| उत्तर दिनाजपुर | रायगंज | 213 | 10 | 223 |
| उत्तर दिनाजपुर | ईटाहार | 238 | 11 | 249 |
| दक्षिण दिनाजपुर | कूष्मांडी (एससी) | 229 | 15 | 244 |
| दक्षिण दिनाजपुर | कुमारगंज | 211 | 6 | 217 |
| दक्षिण दिनाजपुर | बालूरघाट | 200 | 5 | 205 |
| दक्षिण दिनाजपुर | तपन (एसटी) | 234 | 4 | 238 |
| दक्षिण दिनाजपुर | गंगारामपुर (एससी) | 239 | 10 | 249 |
| दक्षिण दिनाजपुर | हरिरामपुर | 230 | 15 | 245 |
| मालदा | हबीबपुर (एसटी) | 252 | 25 | 277 |
| मालदा | गजोले (एससी) | 273 | 21 | 294 |
| मालदा | चांचल | 248 | 3 | 251 |
| मालदा | हरिश्चंद्रपुर | 260 | 6 | 266 |
| मालदा | मालतीपुर | 245 | 1 | 246 |
| मालदा | रतुआ | 296 | 8 | 304 |
| मालदा | मानिकचक | 261 | 21 | 282 |
| मालदा | मालदा (एससी) | 248 | 22 | 270 |
| मालदा | इंगलिशबाजार | 292 | 11 | 303 |
| मालदा | मोथाबाड़ी | 205 | 9 | 214 |
| मालदा | सूजापुर | 264 | 2 | 266 |
| मालदा | वैष्णवनगर | 262 | 14 | 276 |
| मुर्शिदाबाद | फरक्का | 236 | 5 | 241 |
| मुर्शिदाबाद | शमशेरगंज | 247 | 1 | 248 |
| मुर्शिदाबाद | सुती | 285 | 8 | 293 |
| मुर्शिदाबाद | जंगीपुर | 275 | 12 | 287 |
| मुर्शिदाबाद | रघुनाथगंज | 269 | 2 | 271 |
| मुर्शिदाबाद | सागरदीघी | 250 | 5 | 255 |
| मुर्शिदाबाद | लालगोला | 256 | 0 | 256 |
| मुर्शिदाबाद | भगवानगोला | 283 | 1 | 284 |
| मुर्शिदाबाद | रानीनगर | 270 | 1 | 271 |
| मुर्शिदाबाद | मुर्शिदाबाद | 282 | 18 | 300 |
| मुर्शिदाबाद | नबग्राम (एससी) | 272 | 20 | 292 |
| मुर्शिदाबाद | खरग्राम (एससी) | 244 | 28 | 272 |
| मुर्शिदाबाद | बरवान (एससी) | 233 | 15 | 248 |
| मुर्शिदाबाद | कांडी | 255 | 16 | 271 |
| मुर्शिदाबाद | भरतपुर | 262 | 17 | 279 |
| मुर्शिदाबाद | रेजीनगर | 282 | 19 | 301 |
| मुर्शिदाबाद | बेलडांगा | 281 | 17 | 298 |
| मुर्शिदाबाद | बहरमपुर | 298 | 11 | 309 |
| मुर्शिदाबाद | हरिहरपाड़ा | 276 | 16 | 292 |
| मुर्शिदाबाद | नोदा | 269 | 7 | 276 |
| मुर्शिदाबाद | डोमकल | 286 | 22 | 308 |
| मुर्शिदाबाद | जालंगी | 284 | 23 | 307 |
| पूर्व मेदिनीपुर | तमलूक | 293 | 42 | 335 |
| पूर्व मेदिनीपुर | पांंशकुड़ा पूर्व | 257 | 23 | 280 |
| पूर्व मेदिनीपुर | पांशकुड़ा पश्चिम | 308 | 32 | 340 |
| पूर्व मेदिनीपुर | मयना | 277 | 45 | 322 |
| पूर्व मेदिनीपुर | नंदकुमार | 274 | 55 | 329 |
| पूर्व मेदिनीपुर | महिषादल | 269 | 35 | 304 |
| पूर्व मेदिनीपुर | हल्दिया (एससी) | 272 | 35 | 307 |
| पूर्व मेदिनीपुर | नंदीग्राम | 286 | 37 | 323 |
| पूर्व मेदिनीपुर | चंडीपुर | 258 | 50 | 308 |
| पूर्व मेदिनीपुर | पटाशपुर | 249 | 40 | 289 |
| पूर्व मेदिनीपुर | कांथी उत्तर | 290 | 38 | 328 |
| पूर्व मेदिनीपुर | भगवानपुर | 280 | 34 | 314 |
| पूर्व मेदिनीपुर | खेजुरी (एससी) | 254 | 51 | 305 |
| पूर्व मेदिनीपुर | कांथी दक्षिण | 262 | 24 | 286 |
| पूर्व मेदिनीपुर | रामनगर | 283 | 39 | 322 |
| पूर्व मेदिनीपुर | एगरा | 308 | 40 | 348 |
| पश्चिम मेदिनीपुर | दांतन | 271 | 30 | 301 |
| पश्चिम मेदिनीपुर | केशियारी (एसटी) | 275 | 27 | 302 |
| पश्चिम मेदिनीपुर | खड़गपुर सदर | 270 | 2 | 272 |
| पश्चिम मेदिनीपुर | नारायणगढ़ | 270 | 35 | 305 |
| पश्चिम मेदिनीपुर | सबंग | 306 | 33 | 339 |
| पश्चिम मेदिनीपुर | पिंगला | 283 | 35 | 318 |
| पश्चिम मेदिनीपुर | खड़गपुर | 247 | 16 | 263 |
| पश्चिम मेदिनीपुर | डेबरा | 265 | 26 | 291 |
| पश्चिम मेदिनीपुर | दासपुर | 331 | 31 | 362 |
| पश्चिम मेदिनीपुर | घाटाल (एससी) | 320 | 37 | 357 |
| पश्चिम मेदिनीपुर | चंद्रकोना (एससी) | 329 | 37 | 366 |
| पश्चिम मेदिनीपुर | गड़बेता | 266 | 21 | 287 |
| पश्चिम मेदिनीपुर | सालबनी | 314 | 29 | 343 |
| पश्चिम मेदिनीपुर | केशपुर (एससी) | 282 | 37 | 319 |
| पश्चिम मेदिनीपुर | मेदिनीपुर | 304 | 24 | 328 |
| झारग्राम | नयाग्राम (एसटी) | 266 | 21 | 287 |
| झारग्राम | गोपीबल्लभपुर | 287 | 15 | 302 |
| झारग्राम | झारग्राम | 263 | 26 | 289 |
| झारग्राम | बिनपुर (एसटी) | 285 | 13 | 298 |
| पुरुलिया | बांदवान (एसटी) | 343 | 23 | 366 |
| पुरुलिया | बलरामपुर | 254 | 30 | 284 |
| पुरुलिया | बाघमुंडी | 274 | 30 | 304 |
| पुरुलिया | जॉयपुर | 273 | 41 | 314 |
| पुरुलिया | पुरुलिया | 274 | 33 | 307 |
| पुरुलिया | मानबाजार (एसटी) | 290 | 24 | 314 |
| पुरुलिया | काशीपुर | 275 | 23 | 298 |
| पुरुलिया | पाड़ा (एससी) | 266 | 33 | 299 |
| पुरुलिया | रघुनाथपुर (एससी) | 280 | 38 | 318 |
| बांकुड़ा | सालतोड़ा (एससी) | 267 | 25 | 292 |
| बांकुड़ा | छातना | 274 | 25 | 299 |
| बांकुड़ा | रानीबांध (एसटी) | 291 | 36 | 327 |
| बांकुड़ा | रायपुर (एसटी) | 258 | 24 | 282 |
| बांकुड़ा | तालडांगड़ा | 264 | 38 | 302 |
| बांकुड़ा | बांकुड़ा | 310 | 23 | 333 |
| बांकुड़ा | बरजोड़ा | 297 | 24 | 321 |
| बांकुड़ा | ओंडा | 289 | 30 | 319 |
| बांकुड़ा | विष्णुपुर | 240 | 23 | 263 |
| बांकुड़ा | कोतुलपुर (एससी) | 281 | 33 | 314 |
| बांकुड़ा | इंडास (एससी) | 259 | 39 | 298 |
| बांकुड़ा | सोनामुखी (एससी) | 259 | 34 | 293 |
| पश्चिम बर्धमान | पांडवेश्वर | 239 | 12 | 251 |
| पश्चिम बर्धमान | दुर्गापुर पूर्व | 291 | 13 | 304 |
| पश्चिम बर्धमान | दुर्गापुर पश्चिम | 306 | 9 | 315 |
| पश्चिम बर्धमान | रानीगंज | 286 | 6 | 292 |
| पश्चिम बर्धमान | जामुड़िया | 249 | 11 | 260 |
| पश्चिम बर्धमान | आसनसोल दक्षिण | 302 | 13 | 315 |
| पश्चिम बर्धमान | आसनसोल उत्तर | 307 | 6 | 313 |
| पश्चिम बर्धमान | कुल्टी | 270 | 5 | 275 |
| पश्चिम बर्धमान | बाराबनी | 254 | 9 | 263 |
| बीरभूम | दुबराजपुर (एससी) | 275 | 13 | 288 |
| बीरभूम | सूरी | 298 | 17 | 315 |
| बीरभूम | बोलपुर | 296 | 12 | 308 |
| बीरभूम | नानूर (एससी) | 313 | 14 | 327 |
| बीरभूम | लाभपुर | 255 | 17 | 272 |
| बीरभूम | सैंथिया (एससी) | 286 | 21 | 307 |
| बीरभूम | मयूरेश्वर | 264 | 11 | 275 |
| बीरभूम | रामपुरहाट | 279 | 19 | 298 |
| बीरभूम | हांसन | 263 | 23 | 286 |
| बीरभूम | नलहाटी | 258 | 19 | 277 |
| बीरभूम | मुराराई | 289 | 14 | 303 |
| कुल बूथ | 41418 | 2960 | 44378 |
West Bengal Voting LIVE 2026: 44378 बूथ पर पड़ेंगे वोट
West Bengal Election 2026 LIVE: बंगाल की 152 सीटों के लिए 44378 बूथ पर वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.
3.61 करोड़ वोटर करेंगे मतदान
West Bengal Voting LIVE 2026: पहले चरण में राज्य की 152 विधानसभा सीटों पर 3,60,77,171 (3 करोड़ 60 लाख 77 हजार 171) मतदाता वोट करेंगे.
