West Bengal Train Mishap|कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे में मरने वालों के परिजनों को पीएमओ देगा 2 लाख रुपए

West Bengal Train Mishap|पश्चिम बंगाल में हुए भीषण ट्रेन हादसे में मरने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष से 2-2 लाख रुपए दिए जाएंगे.

West Bengal Train Mishap|पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग जिले में हुए ट्रेन हादसे में मरने वालों के निकट परिजनों को 2 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा. घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे. यह राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष से दिए जाएंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी गई है.

बंगाल में ट्रेन हादसे पर पीएम ने ट्वीट कर दुख जताया

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा था कि पश्चिम बंगाल में हुई रेल दुर्घटना दुखद है. इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दुर्घटना में घायल हुए लोग शीघ्र स्वस्थ हों. दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद अधिकारियों से बात की. पूरी स्थिति की जानकारी ली. राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. पीड़ितों को हरसंभव मदद दी जा रही है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी रवाना हो गए हैं. वह खुद दुर्घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं.

दार्जीलिंग जिले में मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को ठोकर मारी

बता दें कि पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग जिले में सोमवार (17 जून) को सुबह-सुबह एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन को ठोकर मार दी. इसमें कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हुए हैं. एनएफ रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी ने ट्रेन दुर्घटना में 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहीं हैं. कंचनजंगा एक्सप्रेस के यात्रियों को जल्द से जल्द कोलकाता पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है. रेल यात्रियों के बारे में जानकारी लेने के लिए रेलवे की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं.

असम के सिलचर से कोलकाता के सियालदह के बीच चलती है ट्रेन

ज्ञात हो कि कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन असम के सिलचर से पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के सियालदह स्टेशन के बीच चलती है. आज यह ट्रेन उत्तर बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से आधा घंटा की देर से रवाना होने के बाद रांगापानी और निजबाड़ी स्टेशनों के बीच उस वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जब एक मालगाड़ी ने रेड सिग्नल की अनदेखी करते हुए उसमें टक्कर मार दी. इससे कंचनजंगा एक्सप्रेस की कई बोगियां क्षतिग्रस्त हो गईं.

इसे भी पढ़ें

Train Accident: असम से कोलकाता आ रही कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन को मालगाड़ी ने मारी टक्कर, 8 की मौत

Train Accident: पश्चिम बंगाल में भीषण ट्रेन हादसा, कंचनजंगा एक्सप्रेस की बोगियां क्षतिग्रस्त, 8 की मौत, देखें VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >