West Bengal Train Accident: रंगापानी में मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

West Bengal Train Accident: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के रंगापानी में मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

West Bengal Train Accident: दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल)-पश्चिम बंगाल में बुधवार को ट्रेन हादसा हुआ है. दार्जिलिंग जिले के रंगापानी में मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. रेल हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रेल हादसे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि जो भी हो रहा है, उससे वे व्यथित हैं.

कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकरायी थी मालगाड़ी

पश्चिम बंगाल में फिर रेल दुर्घटना हुई है. रंगापानी में मालगाड़ी के दो डिब्बे बेपटरी हुई है. हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है. रंगापानी ट्रेन हादसे से पहले 17 जून को इसी रूट पर कंचनजंगा एक्सप्रेस से मालगाड़ी टकरा गयी थी. इस रेल हादसे में नौ लोगों की मौत हो गयी थी.

ममता बनर्जी ने रेल हादसे को लेकर केंद्र पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने दार्जिलिंग के रंगापानी ट्रेन हादसे के बहाने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आज फिर रेल हादसा हुआ है. छह सप्ताह पहले ही यहां रेल दुर्घटना हुई थी. जो कुछ भी हो रहा है. उससे वे काफी चिंतित हैं.

Also Read: Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने ट्रेन दुर्घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार पर लगाया लापरवाही का आरोप कहा.

Also Read: Train Accident: कंचनजंगा ट्रेन हादसे में 9 लोगों की मौत, 19 ट्रेंने रद्द

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >