केंद्रीय बजट में पश्चिम बंगाल की उपेक्षा की गयी है : ममता

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 2026-27 का आम बजट दिशाहीन, जनविरोधी है और इसमें दूरदर्शिता का अभाव है.

संवाददाता, कोलकाता

मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 2026-27 का आम बजट दिशाहीन, जनविरोधी है और इसमें दूरदर्शिता का अभाव है. बजट में पश्चिम बंगाल के लिए कुछ भी नहीं है. रविवार को नयी दिल्ली रवाना होने से पहले कोलकाता हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बजट में आम आदमी के लिए कुछ भी नहीं है. यह बजट दिशाहीन है, इसमें दूरदर्शिता का अभाव है तथा यह नीरस एवं जनविरोधी है. यह बजट महिला-विरोधी, किसान-विरोधी, शिक्षा-विरोधी है तथा यह अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के भी खिलाफ है. उन्होंने कहा कि शिक्षा के लिए फंड और सब्सिडी में कमी की गयी है. सामाजिक सुरक्षा और उर्वरकों पर दी जाने वाली सब्सिडी में भी गिरावट आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >