West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने पूरे देश को चौंका दिया है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) और मीडिया का एक वर्ग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की इस प्रचंड जीत को विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) और मतदाता सूची में हेरफेर का नतीजा बता रहा है, तो चुनाव के ठोस आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं.
वोटर कन्विक्शन का नतीजा है भाजपा की प्रचंड जीत
आंकड़ों के गहरे विश्लेषण से साफ है कि भाजपा की यह जीत किसी ‘तकनीकी तालमेल’ का नहीं, राज्य के हर सामाजिक और क्षेत्रीय वर्ग के ‘वोटर कन्विक्शन (मतदाता के दृढ़ निश्चय) का परिणाम है. 130 से ज्यादा सीटों पर 20 हजार से अधिक वोटों का अंतर यह साबित करने के लिए काफी है कि बंगाल की जनता अब बदलाव के मूड में थी.
SIR के दावों में कितना दम?
भाजपा के सोशल मीडिया सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में टीएमसी के आरोपों को खारिज करने के लिए 3 आंकड़ों का सहारा लिया है.
- जीत का बड़ा अंतर : भाजपा ने 207 सीटों पर जीत हासिल की है. इनमें से 170 से अधिक सीटों पर भाजपा की जीत का अंतर, मतदाता सूची से हटाये गये कुल नाम से कहीं ज्यादा है.
- बंपर मार्जिन : 130 से अधिक सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत का अंतर 20,000 वोटों से अधिक है. इतने बड़े मार्जिन को ‘मार्जिनल एडजस्टमेंट’ या सूची से नाम हटाने का नतीजा नहीं माना जा सकता.
- भ्रम की राजनीति : विशेषज्ञों का मानना है कि टीएमसी अपनी संगठनात्मक विफलता को छिपाने के लिए SIR का सहारा ले रही है, जबकि जनता ने सीधे तौर पर भाजपा के सुशासन को चुना है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मुस्लिम इलाके और कोलकाता में चमत्कार
इस चुनाव की सबसे बड़ी खबर यह है कि भाजपा ने टीएमसी के ‘वोट बैंक’ में सीधी सेंध लगायी है. भाजपा ने ऐसी 12 सीटों पर जीत दर्ज की है, जहां मुस्लिम आबादी 40 प्रतिशत से अधिक है. इनमें से 4 सीटें तो ऐसी हैं, जहां मुस्लिम आबादी 50 फीसदी से भी ज्यादा है. ये सभी सीटें मालदा और मुर्शिदाबाद जैसे टीएमसी के पुराने गढ़ों से आयी हैं.
इसे भी पढ़ें : बंगाल में भगवा लहर, 15 साल बाद ममता युग का अंत, दो तिहाई बहुमत से बनेगी बीजेपी की सरकार
कोलकाता में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप
कभी भाजपा के लिए अछूत माने जाने वाले कोलकाता और उसके आसपास के शहरी क्षेत्र की 45 सीटों में से पार्टी ने 35 सीटें जीत ली हैं. 2021 में यहां भाजपा के पास मात्र 1 सीट थी. कोलकाता नगर निगम (KMC) क्षेत्र की 16 सीटों में से भाजपा ने 10 पर कब्जा किया है, जबकि 2021 में यहां भाजपा का खाता भी नहीं खुला था.
उत्तर से दक्षिण बंगाल तक ‘भगवामय’
पश्चिम बंगाल के हर कोने में भाजपा का परचम लहरा रहा है. लोकसभा क्षेत्रों के अनुसार प्रदर्शन देखें तो, तो जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर, राणाघाट, आरामबाग, तमलूक, कांथी, झारग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, बर्धमान पूर्व और आसनसोल में तृणमूल कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है.
इसे भी पढ़ें : ममता-राहुल खत्म, अब अखिलेश की बारी, बंगाल फतह के बाद शुभेंदु अधिकारी का बड़ा वार
West Bengal Election Result 2026: इन जिलों में भाजपा की पकड़ हुई मजबूत
कूचबिहार, दार्जिलिंग, उत्तर 24 परगना के बनगांव और बैरकपुर, हुगली, मेदिनीपुर और बर्धमान-दुर्गापुर में भी पार्टी का स्ट्राइक रेट शानदार रहा. कोलकाता उत्तर और दक्षिण की 8 सीटों पर जीत के साथ डायमंड हार्बर में भी उपस्थिति दर्ज कराकर भाजपा ने संकेत दिया है कि अब कोई भी क्षेत्र टीएमसी के लिए सुरक्षित नहीं है.
इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी 15105 वोट से हारीं, शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के बाद भवानीपुर में भी दीदी को चटा दी धूल
नये युग में बंगाल की राजनीति : मालवीय
अमित मालवीय ने लिखा है कि बंगाल का यह जनादेश स्पष्ट करता है कि बंगाल की राजनीति अब एक नये युग में प्रवेश कर चुकी है. यह जीत व्यापक और गहरी है, जो बंगाल के भविष्य को नयी दिशा देगी. अब यह साफ है कि 2029 की दिल्ली की राह पश्चिम बंगाल से होकर ही गुजरेगी.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव परिणाम 2026: सबसे पहले इन 3 सीटों पर जीती भाजपा, तृणमूल का भी खाता खुला
