शुभेंदु कैबिनेट का विस्तार, 35 नये मंत्रियों को राज्यपाल ने दिलायी शपथ

West Bengal Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में 1 जून 2026 को बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार हुआ. राज्यपाल आरएन रवि ने नये मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई.

West Bengal Cabinet Expansion: श्रीकांत शर्मा, कोलकाता. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्ववाली राज्य मंत्रिपरिषद का विस्तार कर दिया गया है. सोमवार को सुबह 11 बजे लोक भवन में राज्य के राज्यपाल आरएन रवि ने सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने मंत्रियों के नामों की घोषणा की. इसके बाद राज्यपाल आरएन रवि ने उन्हें शपथ दिलाई. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि किन मंत्रियों को कौन-कौन से विभाग मिलेंगे.

13 कैबिनेट मंत्री, 19 राज्य जबकि तीन स्वतंत्र प्रभार

समारोह वंदे मातरम और राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ. सोमवार को 35 नये मंत्री बने. शपथ लेने वाले 35 मंत्रियों में 13 कैबिनेट मंत्री, 19 राज्य जबकि तीन स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री हैं. इस अवसर पर ज्यादातर मंत्री पारंपरिक बंगाली पोशाक धोती-पंजाबी पहनकर लोकभवन पहुंचे थे. इस दौरान कई मंत्री अपने परिवार के साथ लोकभवन पहुंचे थे. इस अवसर पर बालुरघाट के सांसद केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य और राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पाल लोक भवन पहुंची थी. सोमवार को कैबिनेट में 35 और मंत्रियों को शपथ दिलायी गयी. 35 मंत्रियों के शपथ लेने के साथ ही राज्य भाजपा सरकार के कैबिनेट में कुल सदस्यों की संख्या 41 हो गयी.

35 विधायकों को मिली मंत्री पद की जिम्मेदारी

35 लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई. तापस रॉय, मनोज ओरांव, अर्जुन सिंह, गौरी शंकर घोष, दीपक बर्मन, अरूप कुमार दास, स्वपन दासगुप्ता, कल्याण चक्रवर्ती, शंकर घोष और दुधकुमार मंडल ने पूर्ण मंत्री के रूप में शपथ ली. स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री मालती रावा राय, राजेश महतो, इंद्रनील खान हैं. राज्य मंत्री अशोक डिंडा, ज्वेल मुर्मू, हरेकृष्ण बेरा, शांतनु प्रमाणिक, उमेश रॉय, पूर्णिमा चक्रवर्ती, भास्कर भट्टाचार्य, कलिता माजी, बिराज विश्वास, आनंदमय बर्मन, विशाल लामा, दीपांकर जाना हैं. चर्चा के विपरीत तिलोत्तमा की माता रूपा गांगोपाध्याय और रुद्रनील घोष का नाम मंत्रियों की सूची में नहीं है. पहली बार चुनाव जीतने वाले कलिता मांझी को राज्य मंत्री के रूप में मंत्रिमंडल में जगह मिली है. उन्होंने औशग्राम से चुनाव लड़ा था.

नये चेहरों को जगह

नयी कैबिनेट में कई चौंकाने वाले परिणाम देखने को मिले हैं. पहली बार विधायक चुने गए लोगों को शुभेंदु अधिकारी के मंत्रिमंडल में जगह मिली है. इनमें एक महत्वपूर्ण नाम शरदवत मुखर्जी का है, जिन्हें मंत्रिमंडल में मंत्री बनाया गया है. पेशे से डॉक्टर शरदवत ने पहली बार चुनाव लड़ा था. वे बिधाननगर से निर्वाचित हुए. खरदाह से निर्वाचित कल्याण चक्रवर्ती को पूर्णकालिक मंत्री का पद मिला है.

पुराने को भी पूरा सम्मान

भाजपा के दीर्घकालिक नेता दुधकुमार मंडल को भी पूर्णकालिक मंत्री बनाया गया है. जब बंगाल में भाजपा का अस्तित्व नहीं था, तब उन्होंने 1988 में बीरभूम से पंचायत चुनाव भी जीता था. कुल्टी से निर्वाचित अजय पोद्दार 1975 से आरएसएस से जुड़े हुए हैं. राजेश महतो गोपी बल्लभपुर से मंत्री बने और अमिया किस्कू नयाग्राम से मंत्री बने. चुनाव के दौरान उनके बारे में कई चर्चाएं हुईं. सीरमपुर से भास्कर भट्टाचार्य और बालागढ़ से सुमना सरकार कैबिनेट में आये.

पूर्ण मंत्री

  1. दीपक बर्मन
  2. तापस रॉय
  3. डॉ. शंकर घोष
  4. मनोज कुमार उराँव
  5. अर्जुन सिंह
  6. गौरी शंकर घोष
  7. स्वपन दासगुप्ता
  8. जगन्नाथ चट्टोपाध्याय
  9. कल्याणकारी
  10. अजय पोद्दार
  11. सरदावत मुखर्जी
  12. दूध कुमार मंडल
  13. अनूप कुमार दास

स्वतंत्र उत्तरदायित्व वाले मंत्री

  1. डॉ. इंद्रनील खान
  2. मालती रावा रॉय
  3. राजेश महतो

राज्य मंत्री

  1. जोएल मुर्मू
  2. हरे कृष्ण बेरा
  3. आनंदमय बर्मन
  4. अशोक डिंडा
  5. नदियार चंद बाउरी
  6. विशाल लामा
  7. शान्तनु प्रमाणिक
  8. मौमिता बिस्वास मिश्रा
  9. रामबाण राय
  10. पूर्णिमा चक्रवर्ती
  11. कौशिक चौधरी
  12. भास्कर भट्टाचार्य
  13. दिबाकर घरामी
  14. अमिया किस्कू
  15. कलिता माझी
  16. गार्गी दास घोष
  17. बिराज बिस्वास
  18. दीपंकर जना
  19. सुमना सरकार

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

9 मई को भाजपा के पहले मुख्यमंत्री ने ली थी शपथ

विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर 200 से ज्यादा सीटें हासिल की हैं. इसके बाद 9 मई को शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी. उनके साथ पांच अन्य विधायक- अग्निमित्रा पॉल, निशिथ प्रमाणिक, दिलीप घोष, अशोक और खुदीराम टुडू ने शपथ ली थी. बंगाल में नई सरकार के इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री ने शिरकत की थी.

Also Read: बंगाल में तेज विकास चाहती है भाजपा, विशेष आर्थिक पैकेज देने से फिलहाल बच रहा केंद्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >