अवैध कॉल सेंटर खोल कर विदेशियों से कर रहे थे ठगी, दो हुए गिरफ्तार

इनके नाम राहुल कुमार (29) और अनीश कुमार (26) बताये गये हैं.

कोलकाता. कसबा क्षेत्र स्थित एक लॉज में किराये पर कई कमरे लेकर उसमें अवैध कॉल सेंटर खोल अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले गिरोह के दो सदस्यों को लालबाजार के एंटी राउडी स्क्वाड की टीम ने गिरफ्तार किया है. इनके नाम राहुल कुमार (29) और अनीश कुमार (26) बताये गये हैं. राहुल कसबा थाना क्षेत्र स्थित लश्कर हाट रोड एवं अनीश तिलजला थाना क्षेत्र स्थित प्रिंस गुलाम जिलानी खान रोड का निवासी है. इनके पास से लैपटॉप, मोबाइल सहित एक रजिस्टर जब्त किया गया है. पुलिस को खबर मिली थी कि कसबा थाना क्षेत्र स्थित लश्कर हाट टैगोर पार्क के पास एक गेस्ट हाउस में किराये पर कमरा लेकर एक गिरोह के सदस्य अमेरिकी नागरिकों को ठग रहे हैं. खुद को एंटी वायरस कंपनी का प्रतिनिधी बता उन्हें लुभावने प्रलोभन देकर उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को हैक कर ले रहे हैं. इसके बाद समस्या का समाधान करने के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे हैं. इसके बाद पुलिस की टीम ने उक्त लॉज में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >