बंगाल चुनाव से पहले धनबल का खेल! हावड़ा में डॉलर और लाखों की नकदी के साथ 2 अरेस्ट, कोलकाता में गोल्ड जब्त

WB Election Cash Seizure : बंगाल चुनाव से पहले आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है. हावड़ा के पास विभूति एक्सप्रेस से 43 हजार अमेरिकी डॉलर और 32 लाख रुपए नकद बरामद किये हैं. इस मामले में वाराणसी के 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. कोलकाता स्टेशन पर सोना भी जब्त हुआ है.

WB Election Cash Seizure| हावड़ा, श्रीकांत शर्मा : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की घोषणा होते ही अवैध धन की आवाजाही को रोकने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ‘सुपर अलर्ट’ मोड में है. हावड़ा के बामनगाछी रेल यार्ड में आरपीएफ के जवानों ने फिल्मी स्टाइल में कार्रवाई करते हुए 2 संदिग्धों को दबोचा.

बंगाल में हवाला और नकदी के नेटवर्क का बढ़ा संदेह

इनके पास से 43,000 अमेरिकी डॉलर और 32.03 लाख रुपए बरामद हुए हैं. अमेरिकी डॉलर (US Dollar Seized) का मूल्य करीब 40 लाख रुपए है. इस तरह आरपीएफ ने कुल 72 लाख रुपए से ज्यादा की जब्ती की. आरपीएफ की इस मुस्तैदी ने चुनाव से पहले बंगाल में हवाला और अवैध नकदी के बड़े नेटवर्क का संदेह उत्पन्न कर दिया है.

बामनगाछी यार्ड में भागने की कोशिश, जवानों ने दबोचा

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News) के वाराणसी निवासी आशीष सेठ (39) और सुमित वर्मा (23) के रूप में हुई है. दोनों 12334 डाउन विभूति एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे. लिलुआ और हावड़ा स्टेशन के बीच जब ट्रेन बामनगाछी रेल यार्ड के पास धीमी हुई, तो दोनों बैग लेकर रेल लाइन पर उतर गये. वहां तैनात जवानों ने उनकी संदिग्ध गतिविधियों को भांप लिया और पीछा कर उन्हें रोक लिया. तलाशी के दौरान बैग से नोटों की गड्डियां और अमेरिकी डॉलर देख जवान भी हैरान रह गये.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आयकर विभाग के रडार पर वाराणसी कनेक्शन

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी इस मोटी रकम से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके. जब्त किये गये डॉलर और भारतीय मुद्रा की कुल कीमत 72,06,340 रुपए है. आरपीएफ (Railway Protection Force) ने मामले की सूचना आयकर विभाग (अलीपुर) को दी. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुट गयीं कि क्या यह पैसा चुनाव में इस्तेमाल होने के लिए कोलकाता लाया जा रहा था.

इसे भी पढ़ें : बंगाल समेत अन्य राज्यों में वोट के लिए बांटी जा रही शराब, ड्रग्स और कैश, अब तक 651.55 करोड़ जब्त

कोलकाता स्टेशन पर 28 लाख का सोना जब्त

आरपीएफ का अभियान सिर्फ हावड़ा तक ही सीमित नहीं रहा. कोलकाता रेलवे स्टेशन पर भी एक बड़ी कार्रवाई हुई. चेकिंग के दौरान दो यात्रियों को 251.51 ग्राम सोने के आभूषणों के साथ पकड़ा गया. बरामद सोने की कीमत 28,84,284 रुपए है. इन आरोपियों को भी आगे की जांच के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

WB Election Cash Seizure: रेलवे ने सुरक्षा कड़ी की

पूर्व रेलवे के आईजी-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमिय नंदन सिन्हा ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर निगरानी को कई गुना बढ़ा दिया गया है. उन्होंने कहा- रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षा काफी पुख्ता है. किसी भी तरह की अवैध आवाजाही या प्रवेश को रोकने के लिए हमारे जवान 24 घंटे सतर्क हैं.

इसे भी पढ़ें

उत्तर बंगाल में गरजे हिमंता बिस्व सरमा, घुसपैठ, बीफ और चाय श्रमिकों पर ममता बनर्जी को घेरा

बंगाल चुनाव का पहला चरण : दागी और धनी उम्मीदवारों का दबदबा, BJP के 70 प्रतिशत प्रत्याशी दागी, TMC के सबसे अमीर

भवानीपुर में वोटर लिस्ट से 40 फीसदी मुस्लिम गायब, गुजराती वोट बैंक भी नाराज, ‘गढ़’ बचा पायेंगी ममता बनर्जी?

कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर को ECI ने बनाया तमिलनाडु का ऑब्जर्वर, ममता के भरोसेमंद IPS बोले- बीमार हूं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >