शमिक भट्टाचार्य की टीम में फेरबदल, अनुपम घोष नये मीडिया संयोजक, देवजीत सरकार बने रहेंगे मुख्य प्रवक्ता

पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा में सांगठनिक फेरबदल हुए हैं. शमिक भट्टाचार्य ने मीडिया, आईटी और सोशल मीडिया के नये संयोजक नियुक्त किये हैं. साथ ही 14 प्रवक्ता की भी घोषणा की गयी है. देखें पूरी लिस्ट.

पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा में बड़े पैमाने पर सांगठनिक बदलाव हुए हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने मीडिया, आईटी और सोशल मीडिया के नये संयोजक नियुक्त किये हैं. इनके अलावा पार्टी प्रमुख ने 14 प्रवक्ता भी नियुक्त किये हैं. पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा के महामंत्री और स्टेट ऑफिस इन-चार्ज शशि अग्निहोत्री ने सोमवार को यह जानकारी दी.

अनुपम घोष को मीडिया विभाग की जिम्मेवारी

विमल शंकर नंदा की जगह अनुपम घोष को नया मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है. पार्थ सारथी चौधरी और चंद्रशेखर बासुतिया मीडिया विभाग के सह-संयोजक बनाये गये हैं.

जॉय मल्लिक बने आईटी सेल के संयोजक

शमिक भट्टाचार्य ने जॉय मल्लिक को अपनी टीम के आईटी डिपार्टमेंट का संयोजक बनाया है. रत्नेश सिंह, राम्याज्योति सरकार, शुभोजीत कर्मकार और सव्यसाची रॉय को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है.

उपमन्यु भट्टाचार्य सोशल मीडिया के कन्वेनर

बंगाल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष ने उपमन्यु भट्टाचार्य को सोशल मीडिया विभाग का कन्वेनर बनाया है. प्रितम भट्टाचार्य और कमेलिया सान्याल को सह-संयोजक यानी को-कन्वेनर नियुक्त किया गया है.

देवजीत सरकार समेत 14 प्रवक्ता की नियुक्ति

शमिक भट्टाचार्य ने एडवोकेट देवजीत सरकार को अपनी टीम का मुख्य प्रवक्ता बरकरार रखा है. उनके साथ 13 और प्रवक्ता नियुक्त किये गये हैं. जिन लोगों को प्रवक्ता बनाया गया है, उनकी पूरी लिस्ट इस प्रकार है.

प्रवक्ताओं की पूरी लिस्ट

  1. रीतेश तिवारी
  2. सायंतन बोस
  3. केया घोष
  4. प्रणय रॉय
  5. डॉ तन्मय मुखर्जी
  6. सप्तर्षि चौधरी
  7. ओफेलिया सिंघा
  8. अंकन दत्त
  9. मेघा सेन रॉय
  10. डॉ निखिल प्रसुन सिंह
  11. शमिक दासगुप्ता
  12. सुदीप्त गुहा
  13. मेजर रित्विक पॉल (रिटायर्ड)

इन लोगों को दी गयी बदलाव की सूचना

बंगाल प्रदेश भाजपा की टीम में हुए बदलाव की सूचना पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा के प्रभारी सुनील बंसल और मंगल पांडेय, सह-प्रभारी अमित मालवीय, संगठन महामंत्री अमिताभ चक्रवर्ती और संयुक्त महामंत्री (संगठन) सतीश धोंद को दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >