मुख्य बातें
WB Assembly Election : कोलकाता. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए बैलेट वोटिंग दूसरे दिन भी जारी है. आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 77 अंतर्गत बूथ संख्या 80 में 85 वर्षीय दिव्यांग मतदाता का मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से संपन्न कराया गया. बीएलओ अनूप श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि वार्ड संख्या 77 में मंगलवार को 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर-घर जाकर मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई थी. यह विशेष व्यवस्था बुधवार और गुरुवार तक जारी रहेगी, जिसके तहत बुधवार को 15 और मतदाताओं का मतदान कराया गया.
पूरे जिले में कुल 5246 वोटर
चुनाव आयोग द्वारा 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं के लिए घर पर ही मतदान कराने की विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि वे बिना किसी असुविधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें. इस पहल के तहत पूरे जिले में कुल 5246 ऐसे मतदाता चिन्हित किए गए हैं, जबकि आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में इनकी संख्या 554 है. विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में इन मतदाताओं की संख्या अलग-अलग है. इन सभी मतदाताओं के घर जाकर मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष टीमों का गठन किया है.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कहां कितने वोटर
- पांडेश्वर में 521
- दुर्गापुर में 606
- दुर्गापुर पश्चिम में 602
- रानीगंज में 522
- जामुड़िया में 586
- आसनसोल उत्तर में 703
- कुल्टी में 462
- अन्य क्षेत्रों में 687
टीम में कौन-कौन शामिल
प्रत्येक टीम में दो पोलिंग अधिकारी, एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक कैमरामैन, केंद्रीय बल के चार जवान, राज्य पुलिस के दो जवान और संबंधित बूथ के बीएलओ को शामिल किया गया है. बीएलओ की जिम्मेदारी मतदाताओं की पहचान की पुष्टि करना है. प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 13 से 15 टीमों को तैनात किया गया है, जिन्हें दो दिनों के भीतर सभी चिन्हित मतदाताओं से मतदान कराने का लक्ष्य दिया गया है.
WB Assembly Election 2026 : पश्चिम बंगाल में मतदान शुरू, घर-घर पहुंच रहे बैलेट पेपर
