खास बातें
Mamata Banerjee Net Worth: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल करने के साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक कर दिया है. प्रदेश में राजनीति के शिखर पर होने के बावजूद ‘दीदी’ की जीवनशैली कितनी सादगी भरी है, इसका अंदाजा उनके चुनावी हलफनामे (Affidavit) से लगाया जा सकता है. हलफनामे के अनुसार, ममता बनर्जी के पास न तो अपनी कोई कार है, न ही रहने के लिए अपना मकान. दिलचस्प बात यह है कि पिछले 5 वर्षों में उनकी कुल संपत्ति बढ़ने की बजाय करीब 1.3 लाख रुपए कम हो गयी है.
नकद सिर्फ 75,700 रुपए, देनदारी कुछ नहीं
तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो द्वारा जमा किये गये हलफनामे में जो जानकारी दी गयी है, उसमें नकद से लेकर बैंक बैलेंस और अचल संपत्ति का पूरा ब्योरा है. आप भी जानें दीदी की संपत्ति के बारे में.
- नकद राशि : ममता बनर्जी के पास फिलहाल मात्र 75,700 रुपए कैश हैं.
- बैंक बैलेंस : 2 बैंक खातों में कुल 12.76 लाख रुपए जमा हैं. इसमें से एक बैंक अकाउंट चुनावी खर्च के लिए है.
- अचल संपत्ति : ममता बनर्जी के नाम पर न तो कोई कृषि योग्य भूमि है, न ही कोई आवासीय या व्यावसायिक इमारत. वह अभी भी अपने पैतृक घर (कालीघाट) में रहती हैं.
- वाहन : लगातार 15 साल से बंगाल की मुख्यमंत्री के पद पर विराजमान ममता बनर्जी के पास अपनी कोई निजी गाड़ी नहीं है. वे सरकारी या पार्टी के वाहनों का ही उपयोग करती हैं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गहनों के नाम पर सिर्फ 9.75 ग्राम सोना
साधारण सूती साड़ी और हवाई चप्पल में दिखने वाली ममता बनर्जी के पास गहनों के नाम पर भी बहुत कम संपत्ति है. उनके पास मात्र 9 ग्राम 750 मिलीग्राम सोना है. इसका वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 1.45 लाख रुपए है. 2021 के चुनाव में उनकी कुल चल संपत्ति करीब 16.72 लाख रुपए थी, जो अब घटकर 15.37 लाख रुपए रह गयी है.
इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी 40 लाख रुपए लेकर उतरीं थीं नंदीग्राम में, सबसे हाई-प्रोफाईल चुनाव में खर्च किये 21.88 लाख
Mamata Banerjee Net Worth: कमाई का जरिया रॉयल्टी और ब्याज
सात बार की सांसद और 3 बार की मुख्यमंत्री होने के बावजूद ममता बनर्जी सरकारी वेतन या पेंशन नहीं लेती हैं. उनकी आय का मुख्य स्रोत उनकी किताबों से मिलने वाली रॉयल्टी और बैंक में जमा पैसे पर मिलने वाला ब्याज है. उन्होंने अब तक 150 से अधिक किताबें लिखी हैं. वित्त वर्ष 2024-25 में उनकी वार्षिक आय 23.21 लाख रुपए रही.
इसे भी पढ़ें : बंगाल की सबसे लोकप्रिय नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में कैसे दी पटखनी, पढ़ें पूरा विश्लेषण
पिछले 5 साल में ममता बनर्जी की कमाई
| वित्तीय वर्ष | कमाई (रुपए में) |
|---|---|
| 2024-25 | 2321570 |
| 2023-24 | 2072740 |
| 2022-23 | 2976360 |
| 2021-22 | 3814410 |
| 2020-21 | 1547845 |
ममता बनर्जी की उम्र (Mamata Banerjee Age)
ममता बनर्जी का जन्म 5 जनवरी 1955 को हुआ था. वर्ष 2026 में उनकी उम्र 71 वर्ष है.
ममता बनर्जी के पति का नाम (Mamata Banerjee Husband Name)
ममता बनर्जी अविवाहित हैं. उन्होंने शादी नहीं की.
ममता बनर्जी की राजनीतिक पार्टी (Mamata Banerjee Party)
ममता बनर्जी ने 1998 में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) की स्थापना की थी. वर्तमान में वह TMC की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं.
ममता बनर्जी की शिक्षा (Mamata Banerjee Education)
स्नातक (BA) – इतिहास में
परास्नातक (MA) – इस्लामिक इतिहास में
बीएड (B.Ed.)
मानद डॉक्टरेट (Honorary Doctorate)
ममता बनर्जी की किताबें (Mamata Banerjee Books)
स्ट्रगल फॉर एग्जिस्टेंस (Struggle for Existence)
मां, माटी, मानुष
राइजिंग बंगाल
उत्सर्गो
सांझेर मायाजाल (अधिकतर किताबें बंगाली और अंग्रेजी में हैं)
ममता बनर्जी का इंस्टाग्राम अकाउंट (Mamata Banerjee Instagram)
ममता बनर्जी सोशल मीडिया पर सीमित रूप से सक्रिय रहती हैं. उनका आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल @mamataofficial है.
इसे भी पढ़ें
भवानीपुर में ममता बनर्जी vs शुभेंदु अधिकारी, जानें BJP का ’बूथ-दर-बूथ’ सोशल इंजीनियरिंग प्लान
