तीन पॉक्सो मामलों में जांच अफसरों के खिलाफ वारंट

इसकी खबर मिलते ही तीनों जांच अधिकारी अदालत में पेश हुए और जमानत का आवेदन किया.

कोलकाता. कोलकाता पुलिस के दायरे में विभिन्न थानों के अंतर्गत दर्ज तीन पॉक्सो मामलों की जांच कर रहे तीन जांच अधिकारियों के खिलाफ समय पर अदालत में पेश नहीं होने के कारण कोर्ट ने तीनों के खिलाफ वारंट जारी किया था. इसकी खबर मिलते ही तीनों जांच अधिकारी अदालत में पेश हुए और जमानत का आवेदन किया. अदालत ने इनके जमानत मामले की सुनवाई में तीनों की जमानत याचिका को मंजूर कर लिया. अदालत सूत्र बताते हैं कि कोलकाता के बैंकशाल कोर्ट स्थित विशेष पॉक्सो अदालत तालतला, मोचीपाड़ा समेत तीन थानों में दर्ज तीन पॉक्सो मामलों की सुनवाई चल रही थी. सूत्रों ने बताया कि सुनवाई के दौरान तीनों मामलों के जांच अधिकारी समय पर अदालत में पेश नहीं हुए थे. इस कारण अदालत ने तीनों के खिलाफ वारंट जारी किया था. हालांकि तीनों के अदालत में पेश होने के बाद जमानत का आवेदन करने पर अदालत ने तीनों को जमानत दे दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >