करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

जेबीपुर थाना अंतर्गत ढालीपाड़ा में जंगली सुअरों से फसल बचाने के लिए धान के खेत में बिजली का तार लगाने से एक ग्रामीण की मौत हो गयी.

हावड़ा. जेबीपुर थाना अंतर्गत ढालीपाड़ा में जंगली सुअरों से फसल बचाने के लिए धान के खेत में बिजली का तार लगाने से एक ग्रामीण की मौत हो गयी. मृतक का नाम नवकुमार दास था. इस घटना के बाद पुलिस ने खेत के मालिक अशोक दास को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, अशोक दास का धान का खेत है. रात को जंगली सुअर आकर खेत में हुड़दंग करते थे. इसी से तंग आकर अशोक दास ने बुधवार की रात को खेत में बिजली का तार बिछा दिया. गुरुवार सुबह नवकुमार दास घास काटने के लिए खेत जा रहे थे कि इसी समय वह तार के संपर्क में आ गये और करंट लगने से उनकी मौत हो गयी. घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. खेत मालिक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने खेत से बिजली का तार बरामद किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >