संदेशखाली में विद्याधरी नहर का पुल ढहा, पांच गांवों का संपर्क टूटा

घटना उस समय हुई, जब दोपहर में नहर में अचानक पानी बढ़ गया और कमजोर पुल धंस गया.

बशीरहाट. संदेशखाली ब्लॉक की बयारमारी दो नंबर ग्राम पंचायत के ढेकनामारी ग्राम में विद्याधरी नहर पर बना छह फीट चौड़ा और 30 फीट लंबा कंक्रीट का पुल बुधवार को ढह गया. पुल लंबे समय से जर्जर था और पंचायत के तृणमूल प्रतिनिधियों ने इसकी स्थिति प्रशासन को बार-बार बतायी थी, लेकिन कोई सुधार नहीं किया गया. पुल ढहने के कारण नहर के दोनों तरफ स्थित पांच गांवों के हजारों लोगों का संपर्क टूट गया है. घटना उस समय हुई, जब दोपहर में नहर में अचानक पानी बढ़ गया और कमजोर पुल धंस गया. संदेशखाली के विधायक सुकुमार महतो ने कहा कि अगले 48 घंटों में जमीनी स्तर पर पुल का निरीक्षण किया जायेगा और जल्द रिपोर्ट तैयार कर मरम्मत का काम शुरू किया जायेगा. पूरे मामले की जानकारी पहले ही सिंचाई विभाग को दे दी गयी है.

इधर, माकपा के नेता प्रदीप्त सरकार ने कहा कि यह पुल उनके शासनकाल में बनाया गया था, लेकिन रखरखाव की कमी के कारण जर्जर हो गया. उन्होंने बताया कि गांववासियों और स्थानीय स्कूलों ने बार-बार पुल की मरम्मत की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >