बोले पीड़िता के परिजन : पुलिस की जांच पर भरोसा, लेकिन सीबीआइ पर नहीं

कसबा लॉ कॉलेज गैंगरेप मामले की पीड़िता के परिजन फिलहाल सीबीआइ जांच की मांग नहीं कर रहे हैं. उनका साफ कहना है कि पुलिस और प्रशासन पर उन्हें पूरा भरोसा है, लेकिन सीबीआइ पर नहीं.

कोलकाता. कसबा लॉ कॉलेज गैंगरेप मामले की पीड़िता के परिजन फिलहाल सीबीआइ जांच की मांग नहीं कर रहे हैं. उनका साफ कहना है कि पुलिस और प्रशासन पर उन्हें पूरा भरोसा है, लेकिन सीबीआइ पर नहीं. शुक्रवार को रेप की घटना के सामने आने बाद विभिन्न तबकों से इसकी जांच सीबीआइ से कराने की मांग उठ रही थी. इन लोगों का दावा था कि पुलिस ठीक से जांच नहीं कर रही है. हालांकि, पीड़िता के परिजन इस मांग से सहमत नहीं हैं. मीडिया द्वारा पूछे जाने पर उनका कहना था कि हम सीबीआइ जांच की मांग नहीं कर रहे. हमें पुलिस जांच पर भरोसा है. यह भी आरोप लगे कि पीड़िता के परिवार को धमकियां मिल रही हैं. हालांकि पीड़िता के परिजनों का कहना है कि उन्हें कोई धमकी नहीं मिली है. उन्हें किसी तरह की असुरक्षा महसूस नहीं हो रही. उन्होंने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की. उनका कहना था कि मेडिकल जांच सही तरीके से हुई थी.

राष्ट्रीय महिला आयोग के मिलने के अनुरोध को लेकर पीड़िता के रिश्तेदार ने कहा : हमने किसी को आने से नहीं रोका है. हालांकि, हमने उनसे पत्रकारों को अपने साथ न लाने को कहा है. उनका कहना था कि बातचीत हुई है, जो कहना था, आयोग को बता दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >