घाटाल और सालबनी में सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत

पहली घटना सालबनी के भादुतला-पीड़ाकाटा मुख्य सड़क पर दामाकाटा इलाके में हुई. मृतक का नाम सौमेन पाल (33) है.

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत घाटाल और सालबनी इलाके में दो अलग-अलग दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना सालबनी के भादुतला-पीड़ाकाटा मुख्य सड़क पर दामाकाटा इलाके में हुई. मृतक का नाम सौमेन पाल (33) है.

खड़गपुर ग्रामीण थाना के गोपाली इलाके का निवासी था. वह मोटरसाइकिल लेकर भादुतला से पीड़ाकाटा की ओर जा रहा था, इस दौरान एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी. दूसरी घटना घाटाल थाना अंतर्गत कुशपाता इलाके में हुई. एक व्यक्ति घाटाल-पाशकुड़ा मुख्य सड़क पार कर रहा था. इस दौरान उसे एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.

समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >