हार छिनताइ मामले में दो किये गये अरेस्ट

उनके नाम पोल्टू सोमदत्त नायक और राजेश श्यामल हैं.

खड़गपुर. झाड़ग्राम के गोपीबल्लभपुर थाना की पुलिस ने तीन महीने पहले हुई एक हार छिनतई की घटना में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उन्हें बंगाल-झारखंड सीमा से गिरफ्तार किया गया. उनके नाम पोल्टू सोमदत्त नायक और राजेश श्यामल हैं. दोनों झारखण्ड के रहने वाले हैं और बंगाल-झारखंड सीमावर्ती इलाके में मौजूद भातहंडिया गांव में किराये के मकान में रह रहे थे. गौरतलब है कि अगस्त महीने में गोपीबल्लभपुर के समाधिपाड़ा इलाके सुमती दास नामक एक वृद्ध का हार छीनकर दोनों फरार हो गये थे. घटना की जांच में जुटी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >