आइएनटीटीयूसी नेता ने अपनी ही पार्टी के नेता के खिलाफ खोला मोर्चा, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी आसनसोल. आसनसोल में तृणमूल के बीच चल रही अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही है. भाजपा प्रदेश कमेटी नेता कृष्णेंदु मुखर्जी ने यह आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि आसनसोल के सेंट जोसेफ स्कूल के ठीक सामने बनी आसनसोल नगर निगम द्वारा पार्क को लेकर जंग छिड़ी है. आइएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया और आसनसोल नगर निगम के मेयर सह तृणमूल विधायक विधान उपाध्याय के बीच अंदरूनी कलह जारी है. राजू अहलूवालिया मेयर विधान उपाध्याय के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं और उग्र आंदोलन की चेतावनी दे चुके हैं. तृणमूल के एक श्रमिक नेता उनको न्याय दिलाने के लिये आंदोलन कर रहे हैं. वो भी उस समय जब चुनाव सामने आ गया. वह तीन वर्ष से कहां थे? उन्होंने कहा कि आसनसोल के एचएलजी मोड़ से लेकर धाधका सहित आसनसोल नॉर्थ विधानसभा के कई अन्य इलाके हैं, जहां अतिक्रमण की भरमार है, लगातार अतिक्रमण हो ही रहा है, पर उनको हटाने वाला कोई नहीं. लेकिन इन 42 लोगों को हटाने के लिये कॉरपोरेशन ने इतना बड़ा निर्णय ले लिया. रेलपार में एक पार्षद ने कम्युनिटी हॉल का टेंडर नही पाते हुए भी उस पर कब्ज़ा जमाकर ताला मारकर रखा है. अब पार्क को लेकर चल रहे इस झमेले ने तृणमूल के बीच चल रही अंदरूनी कलह को पूरी तरह सामने रख दिया है. पार्क के खिलाफ और दुकानदारों के नाम पर आंदोलन करने वाले श्रमिक नेता मंत्री मलय घटक के करीबी माने जाते हैं और वह मेयर के खिलाफ मोर्चा खोल चुके है. तृणमूल की आपसी रंजिश में आम जनता का इस्तेमाल किया जा रहा है और उनको नुकसान का भी सामना करना पड़ रहा है. पर इस झमेले मे दोनों गुट (25 -75) के भाग के लिये आमने -सामने हैं.
तृणमूल की अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही

तृणमूल की अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही
Copied link
आइएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया और आसनसोल नगर निगम के मेयर सह तृणमूल विधायक विधान उपाध्याय के बीच अंदरूनी कलह जारी है.