तृणमूलीकरण से खुद को बचा पायेगी बंगाल बीजेपी? जानें क्यों मुश्किल है राह

Trinamoolisation of BJP In Bengal: पश्चिम बंगाल में टीएमसी के सिंडिकेट और तोलाबाजी के खिलाफ लड़ने वाली भाजपा अब खुद ‘तृणमूलीकरण’ के खतरे से जूझ रही है. जानिए, क्यों तृणमूल की संस्कृति को रोकना बीजेपी के लिए नहीं है आसान.

Trinamoolisation of BJP In Bengal: पश्चिम बंगाल में 15 साल बाद हुए सत्ता परिवर्तन के बाद यहां की राजनीति में विरोधाभास देखने को मिल रहा है. जिस तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर ‘सिंडिकेट राज’, ‘कट मनी’ और ‘तोलाबाजी’ का आरोप लगाकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपना जनाधार बढ़ाया, उसी भाजपा में टीएमसी की संस्कृति के पैर पसारने का खतरा मंडरा रहा है. बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व बंगाल कैडर के इस ‘तृणमूलीकरण’ (Trinamoolisation) को रोकने की कोशिश में है, लेकिन यह आसान काम नहीं लग रहा.

ये भी पढ़ें: रंगदारी के आरोपों पर बंगाल बीजेपी की बड़ी कार्रवाई, 30 से अधिक पदाधिकारी निलंबित, 200 को नोटिस

भाजपा के तृणमूलीकरण को रोकने की राह में 4 रोड़े

  1. तृणमूल से आये नेताओं का बड़ा आधार : बीजेपी ने बंगाल में अपने विस्तार के लिए टीएमसी के दर्जनों पूर्व विधायकों, सांसदों और स्थानीय बाहुबलियों को पार्टी में शामिल किया. ‘टीएमसी माइनस ममता बनर्जी’ वाले इस फॉर्मूले के तहत जिन नेताओं को अपनाया गया, उनके साथ उनकी पुरानी कार्यशैली और स्थानीय नेटवर्क भी बीजेपी में आ गया.
  2. धरातल पर प्रशासनिक मजबूरी : बंगाल की राजनीति में पंचायत स्तर तक काम करने के लिए स्थानीय ‘दबंगों’ और उनके नेटवर्क की जरूरत पड़ती है. राजनीतिक विश्लेषक कहते हैं कि टीएमसी के 15 साल पुराने तंत्र को बिना किसी मजबूत विकल्प के रातोंरात खत्म करने से खुद बीजेपी के लिए शासन चलाना मुश्किल हो सकता है.
  3. बूथ स्तर पर कैडर की कमी : लोकसभा और विधानसभा चुनावों में बीजेपी के वोट शेयर में भारी उछाल तो देखा गया, लेकिन जमीनी स्तर पर पार्टी के पास अपने समर्पित बूथ एजेंट और कैडर की कमी बरकरार है. इसी वजह से पार्टी को स्थानीय निकायों में दबदबा बनाये रखने के लिए बाहरी तत्वों और टीएमसी के पूर्व कार्यकर्ताओं की मदद लेनी पड़ी.
  4. पार्टी के भीतर उठता असंतोष : पश्चिम बंगाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने सार्वजनिक रूप से चेताया है कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. इस बीच, निष्ठावान पुराने कार्यकर्ताओं और नये शामिल हुए नेताओं (रिर्टन वाले गुटों) के बीच वर्चस्व की लड़ाई पार्टी के आंतरिक अनुशासन को प्रभावित कर रही है.

ये भी पढ़ें: दिलीप घोष बोले- विधायकों पर चढ़ रहा सत्ता का नशा, सिंडिकेट और वसूली संस्कृति से रहें दूर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >