बीएलओ की खुदकुशी के लिए तृणमूल जिम्मेवार

कार्यकर्ताओं ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर मतदाता सूची से किसी भी घुसपैठिये का नाम हटाया गया, तो उन्हें, उनकी पत्नी और बेटी को मार दिया जायेगा.

कोलकाता. भाजपा ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में एसआइआर के दौरान बीएलओ से जुड़ी आत्महत्या और हिंसा की घटनाओं में राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी की भूमिका है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि जादवपुर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) अशोक दास ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वाह कर रहे थे. लेकिन तृणमूल कार्यकर्ताओं की लगातार धमकियों के कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली. कार्यकर्ताओं ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर मतदाता सूची से किसी भी घुसपैठिये का नाम हटाया गया, तो उन्हें, उनकी पत्नी और बेटी को मार दिया जायेगा. उन्होंने बीएलओ की आत्महत्या को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस द्वारा की गयी राजनीतिक हत्या करार दिया.

और लोगों से लोकतांत्रिक तरीके से दास की मौत का बदला लेने की शपथ लेने का आह्वान किया. पात्रा ने कहा : आज बंगाल में चुनाव अधिकारी सुरक्षित नहीं हैं. उन पर इतना दबाव डाला जा रहा है कि वे आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं. उन्होंने कहा : बीडीओ और उनके कार्यालयों पर हमले इस तरह आयोजित किये जा रहे हैं, जैसे वे दुश्मन के इलाके में हों.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >