प्रतिनिधि, हुगली.
रेलवे द्वारा पहले ही नोटिस जारी किया गया था, लेकिन गुरुवार को जब जेसीबी मशीन के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई, तो इलाके में तनाव फैल गया. बारुईपाड़ा स्टेशन के पास स्थित पुराना सब्जी बाजार और अन्य दुकानों को हटाए जाने के खिलाफ स्थानीय तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह बाजार वर्षों से कई लोगों की रोजी-रोटी का जरिया रहा है.
यदि इन्हें अचानक हटा दिया जाता है, तो उनके जीवनयापन का संकट खड़ा हो जायेगा. विरोध कर रहे लोगों ने मांग की कि प्रशासन पहले पुनर्वास की व्यवस्था करे और रेलवे इस उच्छेदन अभियान को तत्काल रोके. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल ने पूरे इलाके को घेर लिया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए. हालांकि, स्थानीय लोगों और व्यापारियों का आक्रोश बना हुआ है और वे अपनी मांग पर अड़े हुए हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
