बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में तृणमूल नेता गिरफ्तार

घर आकर बच्ची ने अपनी मां को पूरी बात बतायी. इसके बाद उसके खिलाफ चापड़ा थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी.

कल्याणी. आठ साल की एक बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक तृणमूल नेता को गिरफ्तार किया है. वह तृणमूल का बूथ अध्यक्ष बताया जा रहा है. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह घटना चापड़ा थाना अंतर्गत दासपाड़ा इलाके की है. पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि रविवार सुबह 10 बजे आरोपी चिप्स का लालच देकर बच्ची को साथ ले गया और उससे दुष्कर्म किया. घर आकर बच्ची ने अपनी मां को पूरी बात बतायी. इसके बाद उसके खिलाफ चापड़ा थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी. उधर, तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष शुकदेव ब्रह्म ने कहा कि घटना से पार्टी का कोई संबंध नहीं है.

ऐसी हरकत करनेवाले को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >