युवाश्री से कितनों को लाभ, श्वेत पत्र जारी करे सरकार : शुभेंदु

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को सॉल्टलेक स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार यहां के युवाओं के साथ धोखा कर रही है.

कोलकाता.

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को सॉल्टलेक स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार यहां के युवाओं के साथ धोखा कर रही है. बेरोजगार युवाओं के लिए राज्य सरकार ने इससे पहले युवाश्री योजना शुरू की थी, लेकिन इस योजना के तहत कितने युवाओं को लाभ मिला है, इस बारे में कोई आंकड़ा पेश नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि अब राज्य सरकार चुनाव के ठीक पहले युवा साथी योजना शुरू करने जा रही है, जो राज्य के युवाओं के साथ छलावा है.

विपक्ष के नेता ने मुख्यमंत्री से वर्ष 2013 के 17 लाख आवेदकों की स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की. साथ ही युवाओं से अपील की कि वे भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित नौकरी मांगे बंगाल शिविरों में आकर आवेदन भरें. उन्होंने दावा किया कि हरियाणा और महाराष्ट्र की तरह पश्चिम बंगाल में भी भाजपा सरकार बनने पर युवाओं को स्थायी रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा.

शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए उस पर राज्य के युवाओं को धोखा देने और बेरोजगारी संकट का समाधान करने में विफल रहने का आरोप लगाया. शुभेंदु अधिकारी ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान दावा किया कि राज्य में वर्तमान में 2.15 करोड़ से अधिक बेरोजगार युवा हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि 2013 में 17 लाख आवेदकों को भत्ते और रोजगार प्रदान करने के लिए शुरू की गयी युवाश्री योजना को प्रभावी रूप से समाप्त कर दिया गया है और 2017-18 वित्तीय वर्ष से इसके लिए कोई धनराशि आवंटित नहीं की गयी है.

आयोग के निर्देशों का पालन नहीं करने पर गंभीर कानूनी परिणामों का सामना करना पड़ेगा : भाजपा नेता ने राज्य के सरकारी अधिकारियों और नौकरशाहों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी, अन्यथा उन्हें गंभीर कानूनी परिणामों का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि नौकरशाही का एक वर्ग राजनीतिक दबाव में काम कर रहा है और अधिवास प्रमाण पत्रों के अनधिकृत वितरण में शामिल है.

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर भी चिंता जतायी और आरोप लगाया कि बांग्लादेश से घुसपैठ राज्य की जनसांख्यिकीय संरचना के लिए एक बड़ा खतरा बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIJAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >