पीएम के दावे पर तृणमूल का पलटवार, आप खाली हाथ आये हैं, रोका हजारों करोड़ का आवंटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नदिया के ताहेरपुर में आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि यदि भाजपा को एक अवसर दिया गया, तो बंगाल के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी और राज्य में तेज गति से विकास होगा.

कोलकाता.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नदिया के ताहेरपुर में आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि यदि भाजपा को एक अवसर दिया गया, तो बंगाल के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी और राज्य में तेज गति से विकास होगा. खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री सभा स्थल पर नहीं पहुंच सके और उन्हें कोलकाता एयरपोर्ट से ही ऑडियो संदेश देना पड़ा. प्रधानमंत्री के इस बयान के तुरंत बाद तृणमूल कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर पलटवार किया. तृणमूल के प्रदेश महासचिव और प्रवक्ता कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने बंगाल के लिए आवंटित हजारों करोड़ रुपये रोक रखे है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विकास की बात कर रहे हैं, लेकिन वास्तव में वह राज्य में खाली हाथ आये हैं.घोष का दावा है कि मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क निर्माण परियोजनाएं और जल जीवन मिशन सहित कई केंद्रीय योजनाओं की राशि अब तक राज्य को नहीं दी गयी है. पार्टी के अनुसार केवल मनरेगा मद में ही लगभग 52 हजार करोड़ रुपये बकाया हैं. तृणमूल नेता का यह भी कहना है कि राज्य सरकार ने कई बार इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वयं प्रधानमंत्री से बात की, लेकिन इसके बावजूद धन जारी नहीं किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bijay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >