युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में तृणमूल पार्षद का बेटा हुआ अरेस्ट

मृतक की पहचान इश्ताक अहमद के रूप में हुई है, जो गारुलिया का रहने वाला था.

लोहा चोरी के संदेह में 24 जनवरी को हुई थी हत्या

बैरकपुर. जगदल के मेघना मोड़ स्थित 18 नंबर गली में लोहे की चोरी के संदेह में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस की एक स्थानीय पार्षद के बेटे नमित सिंह को गिरफ्तार किया है. मृतक की पहचान इश्ताक अहमद के रूप में हुई है, जो गारुलिया का रहने वाला था. पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के खुफिया विभाग और जगदल थाने की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया. बाद में उसे ट्रांजिट रिमांड पर बैरकपुर लाया गया. गौरतलब है कि 24 जनवरी को मेघना मोड़ के सामने एक युवक को चोरी के संदेह में बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला गया था. मामले में तृणमूल नेता व स्थानीय पार्षद के पुत्र नमित सिंह का नाम सामने आने के बाद बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया था कि हत्या के पीछे नमित सिंह और उसके साथियों की भूमिका है तथा यह घटना सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दी गयी. घटना के बाद से नमित सिंह फरार चल रहा था.

मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही आजाद अली, राजू हरि और जीत घोषाल नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. अब इस मामले में मुख्य आरोपी के रूप में नामित नमित सिंह की भी गिरफ्तारी कर ली गयी है. पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >