तृणमूल कांग्रेस नेता की कार पर हमला

तृणमूल युवा कांग्रेस (सदर) के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा की कार पर हमला किया गया. हालांकि वह और उनका पूरा परिवार सुरक्षित है.

हावड़ा. तृणमूल युवा कांग्रेस (सदर) के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा की कार पर हमला किया गया. हालांकि वह और उनका पूरा परिवार सुरक्षित है. बेलूड़ थाने में घटना की शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. तृणमूल नेता का कहना है उनकी कार को निशाना बनाकर फायरिंग की गयी थी, लेकिन पुलिस ने फायरिंग की घटना से इंकार किया है. पुलिस का कहना है कि पत्थर या कुछ भारी सामान गाड़ी पर फेंका गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर मामले की जांच में जुटी है. मालूम रहे कि बुधवार रात वह परिवार के साथ पूजा कर कालीघाट से लौट रहे थे, इसी समय जीटी रोड पर उनकी गाड़ी पर हमला किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >