पूर्वी भारत में एआइ और डेटा साइंस का हब बनेगा बंगाल

पश्चिम बंगाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) और डेटा साइंस सेंटर की स्थापना तेज गति से हो रही है. आने वाले समय में पश्चिम बंगाल एआइ व डेटा साइंस के क्षेत्र में पूर्वी भारत में हब के रूप में उभरेगा.

कोलकाता.

पश्चिम बंगाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) और डेटा साइंस सेंटर की स्थापना तेज गति से हो रही है. आने वाले समय में पश्चिम बंगाल एआइ व डेटा साइंस के क्षेत्र में पूर्वी भारत में हब के रूप में उभरेगा. ये बातें गुरुवार को राज्य के आइटी मंत्री बाबुल सुप्रियो ने महानगर में संवाददाताओं से बातचीत में कही. गौरतलब है कि सूचना प्रौद्योगिकी व इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री बाबुल सुप्रियो ने गुरुवार को कोलकाता के आइटी हब सेक्टर फाइव में एआइ और डेटा साइंस समाधानों में दुनिया की प्रमुख कंपनी ट्रीडेंस के कोलकाता में नये कार्यालय का उद्घाटन किया.

बाबुल सुप्रियो ने कहा कि पश्चिम बंगाल में टैलेंट की कमी नहीं है. आइएसआइ और जादवपुर विश्वविद्यालय जैसे संस्थानों की समृद्ध शैक्षणिक विरासत के साथ बंगाल में सुदृढ़ इंजीनियरिंग और विज्ञान प्रतिभा तैयार करने की दीर्घ परंपरा रही है. ट्रीडेंस के कोलकाता केंद्र का शुभारंभ उच्च-स्तरीय एआइ और डेटा इंजीनियरिंग क्षेत्रों के लिए शहर की प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थिति को रेखांकित करता है. यह विस्तार हमारी प्रतिभा को राज्य में रहते हुए अत्याधुनिक विश्व की बड़ी कंपनियों की परियोजनाओं पर काम करने का अवसर देगा और नवाचार-आधारित, समावेशी अर्थव्यवस्था के हमारे विज़न में योगदान करेगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में पश्चिम बंगाल सरकार ऐसे परिवर्तनकारी निवेशों को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है.

प्रमुख शैक्षणिक और शोध संस्थान के रूप में उभर रहा ट्रीडेंस : शुभ

इस मौके पर ट्रीडेंस के सह-संस्थापक एवं सीइओ शुभ भौमिक ने कहा कि कोलकाता भारत में एआइ और एनालिटिक्स प्रतिभा के सबसे सशक्त केंद्रों में से एक के रूप में उभर रहा है. वर्तमान में कोलकाता में 220 कुशल कर्मियों के साथ इसकी शुरुआत की जा रही है और 2027 तक हमने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 1,000 से अधिक करने की योजना बनायी है. उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय विस्तार की दीर्घकालिक योजना के तहत, ट्रीडेंस पूर्वी भारत के प्रमुख शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थानों के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में भी काम कर रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bijay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >