राजबंशी समुदाय के विकास के लिए हम तत्पर : ममता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजबंशी समाज के महान पथप्रदर्शक राय साहेब ठाकुर पंचानन बर्मा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राजबंशी संस्कृति के विकास और ठाकुर पंचानन बर्मा की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है.

कोलकाता.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजबंशी समाज के महान पथप्रदर्शक राय साहेब ठाकुर पंचानन बर्मा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राजबंशी संस्कृति के विकास और ठाकुर पंचानन बर्मा की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है.

शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से राजबंशी समुदाय के लिए राज्य सरकार शुरू किये गये पहलों व कदमों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कूचबिहार में पंचानन बर्मा विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी है और उनके जन्मस्थान खलिसामारी में इस विश्वविद्यालय का दूसरा परिसर भी शुरू किया गया है. उनके आवास का जीर्णोद्धार कर ‘पंचानन बर्मा संग्रहशाला व अनुसंधान केंद्र’ की स्थापना की गयी है और वहां उनकी पूर्णाकृति प्रतिमा स्थापित की गयी है. उनकी जन्मतिथि को राज्य में सरकारी अवकाश घोषित किया गया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजबंशी समुदाय के समग्र विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है. कूचबिहार की ऐतिहासिक ‘नारायणी सेना’ की स्मृति में राज्य पुलिस में विशेष ‘नारायणी’ बटालियन का गठन किया गया है. राजबंशी भाषा को सरकारी भाषा का दर्जा दिया गया है.

उन्होंने बताया कि राजबंशी डेवलपमेंट बोर्ड, राजबंशी कल्चरल एकेडमी, राजबंशी भाषा अकादमी और कामतापुरी भाषा अकादमी का गठन किया गया है. लगभग 200 राजबंशी स्कूलों को सरकारी मान्यता प्रदान की गयी है.

साथ ही कोच-कामतापुरी-राजबंशी विरासत के महत्व को देखते हुए पूरे कूचबिहार शहर को ‘हेरिटेज सिटी’ का दर्जा दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bijay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >