Tollywood Film Industry New Rules: पश्चिम बंगाल के फिल्म उद्योग (टॉलीगंज) ने कलाकारों और तकनीशियनों की सुरक्षा को लेकर एक ऐतिहासिक फैसला लिया है. अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की शूटिंग के दौरान हुई मौत के बाद अब टॉलीगंज की सभी फिल्मों के लिए बीमा (Insurance) अनिवार्य कर दिया गया है.
टॉलीगंज में हुई हाई-लेवल मीटिंग
मंगलवार को टॉलीगंज मनोरंजन उद्योग के प्रमुख हितधारकों की एक हाई-लेवल मीटिंग में यह निर्णय लिया गया. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य फिल्म सेट पर सुरक्षा मानकों की समीक्षा करना और एक नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करना था.
दिग्गज सितारों की मौजूदगी में हुआ बड़ा फैसला
ईस्टर्न इंडिया मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन (EIMPA) और वेस्ट बंगाल मोशन पिक्चर आर्टिस्ट्स फोरम के पदाधिकारियों की इस संयुक्त बैठक में इंडस्ट्री के बड़े लोग शामिल हुए. सुपरस्टार प्रोसेनजीत चटर्जी, अभिनेत्री बिदिप्ता चक्रवर्ती, शांतिलाल मुखोपाध्याय और EIMPA अध्यक्ष पिया सेनगुप्ता ने सुरक्षा उपायों पर चर्चा की. मशहूर निर्माता श्रीकांत मोहता डिजिटल माध्यम से बैठक में जुड़े.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
नये नियम में क्या होगा?
फिल्म निर्माता राणा सरकार ने स्पष्ट किया कि अब प्रस्तावित बीमा कवर प्रत्येक फिल्म के बजट पर आधारित होगा, जिसमें सभी छोटे-बड़े पहलुओं को शामिल किया जायेगा.
राहुल की मौत ने दी सीख- हमें व्यवस्थित होने की जरूरत
30 मार्च को शूटिंग के दौरान डूबने से हुई राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत ने टॉलीगंज में सुरक्षा खामियों को उजागर कर दिया है. ईआईएमपीए अध्यक्ष पिया सेनगुप्ता ने कहा- राहुल की मौत ने हमें दिखा दिया कि हम कुछ क्षेत्रों में असंगठित हो गये थे. अब हमें अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से काम करने की जरूरत है.
इसे भी पढ़ें : टॉलीवुड में मातम : ‘चिरोदिनी तुमी जे आमार’ फेम राहुल अरुणोदय बनर्जी दीघा के समुद्र में डूबे
शराब और धूम्रपान पर भी लग सकती है पाबंदी
बैठक में केवल बीमा ही नहीं, सेट पर अनुशासन को लेकर भी कड़े कदम उठाने पर चर्चा हुई. शूटिंग के दौरान शराब पीने और धूम्रपान जैसी आदतों पर संभावित प्रतिबंधों को लेकर विचार-विमर्श किया गया है. अभिनेत्री बिदिप्ता चक्रवर्ती ने बताया कि इन सभी मुद्दों पर विस्तार से बात हुई है और जल्द ही लिखित एसओपी (SOP) साझा की जायेगी. सेट पर तकनीकी खामियों या लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष गाइडलाइंस बनायी जा रही हैं.
इसे भी पढ़ें
राहुल बनर्जी मौत मामले में बड़ा मोड़, पुलिस के हाथ लगा आखिरी पल का ‘सीक्रेट वीडियो’
Abhishek Chatterjee Death: नहीं रहे बंगाली सिनेमा के एक्टर अभिषेक चटर्जी, दुनिया को कहा अलविदा
