वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ तृणमूल की जनसभा 30 को

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से 30 नवंबर को यहां रानी रासमणि एवेन्यू में जनसभा की जायेगी.

कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से 30 नवंबर को यहां रानी रासमणि एवेन्यू में जनसभा की जायेगी. इसका नेतृत्व प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और इटाहार विधायक मोशरफ हुसैन करेंगे. मौके पर सांसद कल्याण बनर्जी प्रधान वक्ता व मंत्री फिरहाद हकीम वक्ता के तौर पर मौजूद रहेंगे. मोशरफ हुसैन ने कहा कि वक्फ की संपत्ति पूर्वजों ने दान की है. भाजपा गोलमोल, अलोकतांत्रिक तरीके से कानून लाकर इस पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है.

यह साजिश सफल नहीं होगी. सड़कों पर विरोध जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >