जगाछा : एक ही परिवार के तीन सदस्य रहस्यमय तरीके से लापता

जगाछा थाना अंतर्गत उन्सानी के सानापाड़ा इलाके में एक ही परिवार के तीन सदस्य रहस्यमय तरीके से लापता हो गये.

संवाददाता, हावड़ा

जगाछा थाना अंतर्गत उन्सानी के सानापाड़ा इलाके में एक ही परिवार के तीन सदस्य रहस्यमय तरीके से लापता हो गये. परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. लापता होने में एक महिला, उसका चार साल का बेटा और उसकी ननद शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार, 29 अक्तूबर को 15 वर्षीय किशोरी स्कूल जाने के लिए घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी. उसकी मां ने बताया कि वह उस दिन कोलकाता स्थित एसएसकेएम अस्पताल गयी थी. घर आने पर देखा कि बेटी स्कूल से नहीं आयी है. कुछ देर बाद पता चला कि उसकी बहू जमीला बेगम और चार साल का पोता भी लापता हैं.

उसका फोन भी स्वीचऑफ बता रहा था. काफी खोजबीन की गयी, लेकिन किसी का पता नहीं चला. जमीला के पति शेख मुफीजुद्दीन ने कहा कि आखिर एक ही दिन तीनों कैसे लापता हो गये. यह बात समझ के बाहर है. इनके लापता होने के पीछे निश्चित रूप से कुछ रहस्य छिपा है. वहीं, पुलिस तीनों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >