बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट कराने के नाम पर तीन लाख की ठगी

पूर्व जादवपुर इलाके एक बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट कराने के नाम पर एक महिला से तीन लाख रुपये की ठगी करने का आरोप एक बैंक कर्मी पर लगा है.

कोलकाता. पूर्व जादवपुर इलाके एक बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट कराने के नाम पर एक महिला से तीन लाख रुपये की ठगी करने का आरोप एक बैंक कर्मी पर लगा है. इस घटना की शिकायत पीड़ित महिला ग्राहक चैताली राय ने पूर्व जादवपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि प्राइवेट बैंक की मादुर दाह शाखा के कर्मचारी राजू एवं अन्य आरोपियों ने साजिश रचकर शिकायतकर्ता महिला से धोखे से फिक्स्ड डिपॉजिट कराने के नाम पर तीन लाख का चेक लिया. आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने महिला के नाम से एक फर्जी एफडी का कागजात तैयार कर उसे असली बताते हुए विश्वास में लिया. इसके बाद आरोपियों ने महिला से रुपये लेकर उसे न तो संबंधित बैंक में जमा किया और न ही ग्राहक को रुपये वापस लौटाया. इस प्रकार महिला को पता चलने पर उसने इसकी शिकायत पूर्व जादवपुर थाने में दर्ज करायी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >