बशीरहाट. मिनाखां थाना अंतर्गत बामनपुकुर इलाके में थाने से महज कुछ ही दूरी पर एक के बाद एक कई घरों में चोरी की घटनाओं से इलाके में हड़कंप मच गया है. पता चला है कि चोरों ने घरों के दरवाजों के ताले तोड़ कर इत्मीनान से आलमारियां खंगालीं और वहां रखे सोने-चांदी के गहने तथा नकदी आदि लेकर आराम से फरार हो गये. जानकारी के अनुसार, जहां चोरी की घटनाएं हुईं, वह जगह थाने से लगभग 300 मीटर की ही दूरी पर स्थित है. चोरों ने एक नहीं, एक ही साथ कई घरों को निशाना बनाया. स्थानीय निवासी तापस प्रमाणिक, सुकुमार सहित अन्य लोगों के घरों में चोरी की पुष्टि हुई है. चोरी की घटना से पीड़ित लोगों की शिकायत है कि इनके यहां से चोर करीब 20 भरी सोने के गहने और लगभग चार लाख रुपये नकद लेकर चलते बने. स्थानीय लोगों का कहना है कि थाने के इतने करीब चोरी की घटनाएं होना बेहद चिंताजनक है. आरोप है कि जब पीड़ित थाने पहुंचे तो पुलिस ने पहले तो शिकायत लेने से ही इनकार कर दिया. हालांकि बाद में दबाव देख इनकी शिकायतें दर्ज कर ली गयीं. इस संबंध में पुलिस का कहना है कि चोरी की घटनाओं की जांच की जा रही है और दोषियों की तलाश शुरू कर दी गयी है.
चोरों को पुलिस की परवाह नहीं, थाने के पास ही तोड़ डाले कई घरों के ताले
जहां चोरी की घटनाएं हुईं, वह जगह थाने से लगभग 300 मीटर की ही दूरी पर स्थित है.

चोरों को पुलिस की परवाह नहीं, थाने के पास ही तोड़ डाले कई घरों के ताले