विरोध नहीं किया गया, तो बंगालियों का वजूद खतरे में पड़ जायेगा : गण मंच

तृणमूल कांग्रेस समर्थित संगठन देश बचाओ गण मंच ने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को विरोधी बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ इस बार विधानसभा चुनाव में बंगालियों की लड़ाई होगी.

कोलकाता.

तृणमूल कांग्रेस समर्थित संगठन देश बचाओ गण मंच ने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को विरोधी बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ इस बार विधानसभा चुनाव में बंगालियों की लड़ाई होगी. मंच के नेता रंतीदेव सेनगुप्ता ने कहा कि भाजपा बंगालियों की लाश पर बंगाल पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है. अगर विरोध नहीं किया गया, तो बंगालियों का वजूद खतरे में पड़ जायेगा.

मौके पर सांसद डोला सेन, पूर्व मंत्री पूर्णेंदु बसु, संगीतकार सैकत मित्रा सहित अन्य मौजूद रहे. जिनके नाम मृत बता कर काट दिये गये, ऐसे भी कुछ लोग मौके पर उपस्थित थे. मुकुंदपुर के मृतक बीएलओ अशोक दास की पत्नी सुदीप्ता दास सहित मतुआ महासंघ और गोसाई परिषद के प्रतिनिधि भी मौजूद थे. मौके पर सुदीप्ता ने कहा : मेरे पति जादवपुर विधानसभा के सेक्शन 110 के बीएलओ थे, लेकिन वह काम का दबाव नहीं झेल पाये. मुझे नहीं पता कि अपने 13 साल के बेटे के साथ परिवार कैसे चलाऊंगी. अगर सरकार घर के पास नौकरी का इंतजाम कर दे, तो बहुत अच्छा होगा. पूर्व मंत्री पूर्णेंदु बसु ने कहा कि इस मामले को सरकार के ध्यान में लायेंगे. मतुआ समुदाय के प्रतिनिधियों ने भी एसआइआर को लेकर अपनी बातें रखीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >