पीड़ित किशोर का अब तक कोई सुराग नहीं, पुलिस ने मांगी सीआइडी से मदद

दक्षिण 24 परगना जिले के रबींद्रनगर थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी का आरोप लगा कर एक किशोर के हाथ-पैर बांध कर उल्टा लटका कर बिजली के झटके देकर उसपर अमानवीय अत्याचार करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

दक्षिण 24 परगना के रबींद्रनगर में हुई थी अमानवीय अत्याचार की घटना

गिरफ्तार मुख्य आरोपी और कारखाना मालिक शहंशाह समेत पांचों आरोपियों को आमने-सामने बैठा कर हुई पूछताछ

संवाददाता, कोलकातादक्षिण 24 परगना जिले के रबींद्रनगर थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी का आरोप लगा कर एक किशोर के हाथ-पैर बांध कर उल्टा लटका कर बिजली के झटके देकर उसपर अमानवीय अत्याचार करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हालांकि, अब तक पीड़ित किशोर का पता नहीं चल पाया है. वह पिछले 10 दिनों से लापता है. सूत्रों के अनुसार, उसकी तलाश के लिए पुलिस की गठित विशेष जांच टीम ने अब सीआइडी से मदद मांगी है.

आरोपियों को 15 तक पुलिस हिरासत

मामले में मुंबई से गिरफ्तार कारखाना का मालिक व मुख्य आरोपी शहंशाह उर्फ शमशेर आलम के अलावा उसका भाई फिरोज आलम व कारखाना के कर्मचारी अमीरुल मोहम्मद उर्फ आशिक को रविवार को कोलकाता लाया गया. अदालत में पेश करने पर तीनों को 15 जून तक पुलिस हिरासत में रखे जाने का निर्देश दिया गया है. मामले में पहले ही दो अन्य आरोपी मुस्तफा कमाल और तौहद आलम गिरफ्तार किये जा चुके हैं. इस दिन पुलिस ने पांचों आरोपियों को आमने-सामने बैठा कर पूछताछ की. आरोपियों के बयान में लगातार विसंगतियां मिलने की बात सामने आयी है. जिस कारखाने में किशोर पर अत्याचार की घटना हुई, वहां व उसके आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया. कारखाने के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की भी जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी शहंशाह ने मकान के मालिक के बेटे से उसकी स्कूटी मांगी थी. किशोर के परिजनों को आया धमकी भरा फोन : किशोर के परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के मुख्य आरोपी के नाम से एक शख्स का उनके पास फोन आया था, जिसने घटना को रफा-दफा करने के लिए रुपये की पेशकश की. उक्त शख्स का भी पुलिस पता लगा रही है. वहीं, रविवार को भी किशोर की सकुशल वापसी की मांग पर इस्लामपुर में प्रदर्शन हुआ. सूत्रों के अनुसार, करीब डेढ़ महीने पहले उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर इलाके का रहने वाला किशोर अपने भाई के साथ महेशतला के रबींद्रनगर थाना क्षेत्र के कानकुली पूर्वपाड़ा स्थित जींस पैंट में रंग करने वाले कारखाना में काम करने आया था. इसी बीच, किशोर को मारने-पीटने व उसे रस्सी से बांध कर उल्टा लटका कर बिजली के झटके देने की घटना का एक वीडियो (जिसकी सत्यता की पुष्टि प्रभात खबर ने नहीं की है) सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. तब घटना का खुलासा हुआ. इसके बाद ही किशोर के परिवार ने रबींद्रनगर थाने में शिकायत दर्ज करायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >