महानगर में कोरोना का कोई मामला नहीं

महानगर में अबतक कोलकाता नगर निगम के अधीन आनेवाले अंचल में एक भी कोरोना वायरस का मामला नहीं सामने आया है.

कोलकाता : महानगर में अबतक कोलकाता नगर निगम के अधीन आनेवाले अंचल में एक भी कोरोना वायरस का मामला नहीं सामने आया है. अन्य देशों में कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद से ही राज्य स्वास्थ्य विभाग के साथ कोलकाता नगर निगम ने बात कर 144 वार्डों में प्रत्येक दिन विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र के जरिये मेडिकल ऑफिसरों को लगाया गया है. ये वार्ड स्तर पर इस मामले को देख रहे है. लेकिन अबतक कोरोना वायरस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है.

ये बातें कोलकाता नगर निगम के डिप्टी मेयर अतिन घोष ने कहीं. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के बयान पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग जनता में आतंक फैला कर राजनीतिक फायदा लूटने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन लोग शिक्षित हैं. उन्हें आतंकित नहीं किया जा सकता है. अभी महानगर में यह बीमारी नहीं आयी है.

उन्होंने कहा कि यहां के कई विशेषज्ञों का कहना है कि अभी भारत या पश्चिम बंगाल में ऐसी कोई घटना सामने नहीं आयी है. कोरोना वायरस होने का खतरा ठंडी जगह पर ज्यादा होता है, लेकिन यहां का मौसम गर्म है. कोलकाता के 144 वार्ड अंतर्गत प्रत्येक दिन प्राय: 30 से 40 हजार रोगी होते हैं, जिनमें सर्दी, खांसी, बुखार जैसे लक्षण होते हैं. लेकिन कोरोना वायरस के लक्षण किसी भी रोगी में नहीं हैं. वार्ड के मेडिकल ऑफिसर को निर्देश दिया गया है कि अगर ऐसा कोई भी रोगी पाया जाता है, तो स्वास्थ्य अधिकारी तुरंत रिपोर्ट करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >