माकपा और तृणमूल के बीच है सेटिंग : सुकांत मजूमदार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने गुरुवार को अशोकनगर में सत्तारूढ़ दल के साथ-साथ माकपा पर भी जमकर कटाक्ष किया.

प्रतिनिधि, बारासात

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने गुरुवार को अशोकनगर में सत्तारूढ़ दल के साथ-साथ माकपा पर भी जमकर कटाक्ष किया. श्री मजूमदार ने आरजी कर कांड के लिए न्याय की मांग कर माकपा के सीजीओ कॉम्प्लेक्स अभियान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह माकपा और तृणमूल की सेटिंग है.

उन्होंने कहा कि तृणमूल के खिलाफ बड़े आंदोलन में वाम मोर्चा के लोग घुसकर उसे खराब कर देते हैं. आरजी कर को लेकर ही जिस तरह से गैर राजनीतिक आंदोलन चल रहा था, वह माकपा के आंदोलन में घुसने के बाद धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है.

साथ ही श्री मजूमदार ने तृणमूल पर कटाक्ष कर कहा कि तृणमूल में आपसी लड़ाई चल रही है. ये लोग एक दूसरे को मारकर इसी तरह से खत्म हो जायेंगे. उन्होंने आरजी कर मामले को लेकर कहा कि जो करना था, वह शुरू के पांच दिनों में ही सत्तारूढ़ दल की पुलिस ने कर दिया है, सारे सबूत नष्ट कर दिये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >