कुणाल घोष ने जीएसटी सुधारों का असली श्रेय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व तृणमूल कांग्रेस को दिया

तृणणूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने जीएसटी व्यवस्था में सुधारों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इसका असली श्रेय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल को जाता है.

कोलकाता. तृणणूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने जीएसटी व्यवस्था में सुधारों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इसका असली श्रेय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल को जाता है. उन्होंने कहा कि पहले की जीएसटी दरें ‘जनविरोधी’ थीं, क्योंकि आम लोगों के इस्तेमाल की चीजों पर ज्यादा कर था, जबकि अमीर और सबसे धनी वर्ग पर कम. घोष ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने सबसे पहले इस बारे में आवाज उठायी थी. इसके बाद पूरे देश में विरोध शुरू हुआ और केंद्र सरकार को दरें बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा. अब वे इसका प्रचार कर रहे हैं, लेकिन असली श्रेय सुश्री बनर्जी और तृणमूल को जाता है. राज्यों के दबाव और सुझावों के कारण ही यह सुधार संभव हो सका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार यानी मंगलवार से लागू होने वाले नेक्स्ट-जेनरेशन जीएसटी सुधारों की घोषणा की है.

उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में बड़ा कदम बताया और कहा कि इस सुधार के साथ देशभर में ‘जीएसटी बचत उत्सव’ शुरू होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sandip tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >