हावड़ा.
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फॉर्म-7 जमा करने की खबर पाकर सोमवार रात 11.30 बजे तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व विधायक गौतम चौधरी अपने कार्यकर्ताओं के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया. यह प्रदर्शन रात एक बजे तक चला. बताया जा रहा है कि इस दौरान तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट में हुई. हालांकि तृणमूल ने मारपीट की घटना से इंकार किया है. जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि असली वोटरों के नाम हटाने के लिए भाजपा रात को चोरी- चुपके फॉर्म- 7 जमा कर रही है. यह हमलोग नहीं होने देंगे. भाजपा सचिव ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि जब हमलोग फॉर्म जमा कर रहे थे, उसी समय तृणमूल विधायक गौतम चौधरी यहां आकर हंगामा करने लगे और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट शुरू कर दी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि रात 11 बजे के बाद किस सरकारी कार्यालय में काम होता है. एसआइआर प्रकिया ही गलत है. इसे बंद किया जाये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
