जेयू में संताली भाषा में जल्द ही शुरू किये जायेंगे पीजी कोर्स

जादवपुर यूनिवर्सिटी (जेयू) में संताली भाषा में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स शुरू किये जायेंगे. जादवपुर यूनिवर्सिटी की एग्जीक्यूटिव काउंसिल (ईसी) ने संताली भाषा में पोस्टग्रेजुएट कोर्स शुरू करने के लिए एक नया विभाग बनाने का प्रस्ताव मान लिया है.

कोलकाता

. जादवपुर यूनिवर्सिटी (जेयू) में संताली भाषा में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स शुरू किये जायेंगे. जादवपुर यूनिवर्सिटी की एग्जीक्यूटिव काउंसिल (ईसी) ने संताली भाषा में पोस्टग्रेजुएट कोर्स शुरू करने के लिए एक नया विभाग बनाने का प्रस्ताव मान लिया है. यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने दो अलग स्कूल बनाने का फैसला किया है. अभी तक एडल्ट कंटिन्यूइंग एजुकेशन विभाग में दो स्कूल थे. स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन और स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग मैनेजमेंट एंड कंटिन्यूइंग एजुकेशन. अब संताली भाषा में पीजी कोर्स शुरु किया जायेगा. पश्चिम बंगाल में बर्दवान, विद्यासागर, सिद्धू-कान्हू बिरसा यूनिवर्सिटी और मुर्शिदाबाद यूनिवर्सिटी में पहले से ही संताली भाषा के विभाग हैं. जहां अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट पढ़ाई और रिसर्च होती है. इसके अलावा, बांकुड़ा यूनिवर्सिटी में यूजी स्तर पर संताली पढ़ायी जाती है. जादवपुर यूनिवर्सिटी के अधिकारियों का कहना है कि ईसी मीटिंग में संताली भाषा पर एक नया विभाग शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया था. प्रस्ताव में अंडरग्रेजुएट कोर्स शुरू करने की बात कही गयी थी. ईसी ने तय किया है कि शुरू में पोस्टग्रेजुएट स्तर पर संताली विभाग शुरू किया जायेगा. अंडरग्रेजुएट कोर्स धीरे-धीरे शुरू किया जायेगा. यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर चिरंजीव भट्टाचार्य ने जानकारी दी कि हमें एक प्रस्ताव दिया गया था. हमने उस प्रस्ताव को सैद्धांतिक रूप से मान लिया है,

लेकिन पूरा मामला सरकार के साथ बातचीत और उनके फैसले पर निर्भर करता है. विभाग बनाने के लिए सही इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होती है, जिसमें अधिक टीचर्च की नियुक्ति भी शामिल है. अगर इसे शुरू भी किया जाता है, तो हम पहले पोस्टग्रेजुएट विभाग शुरू करेंगे, फिर यूजी विभाग शुरू किया जायेगा. प्रस्ताव मिलने के बाद हम तय करेंगे कि विभाग के लिए कितने टीचर्स नियुक्त किये जायें. उच्च शिक्षा विभाग को एक रिपोर्ट भेजी जायेगी. मंजूरी मिलने के बाद हम यह नयाविभाग शुरू करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bijay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >