कोलकाता में अभी नहीं बढ़ेगी ठंड

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव की वजह से राज्य में ठंडी हवाएं प्रवेश नहीं कर पा रहीं और तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव की वजह से राज्य में ठंडी हवाएं प्रवेश नहीं कर पा रहीं और तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है

कोलकाता. कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में अब भी बहुत अधिक ठंड नहीं पड़ रही है. मौसम विभाग ने रविवार को जारी अपने बयान में बताया है कि फिलहाल बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव की वजह से राज्य में ठंडी हवाएं प्रवेश नहीं कर पा रहीं और तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है. इस कारण बहुत अधिक ठंड नहीं पड़ रही है. कोलकाता के लिए अगले 24 घंटो का स्थानीय पूर्वानुमान बताता है कि आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और सुबह के समय हल्की धुंध छाने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री कम है. न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य के बराबर है. अधिकतम सापेक्ष आर्द्रता 92 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 42 प्रतिशत मापी गयी. पिछले 24 घंटों में पूरे राज्य में वर्षा दर्ज नहीं हुई. इससे मौसम शुष्क बना हुआ है. हालांकि मौसम विभाग ने संभावना जतायी है कि अगले हफ्ते के अंत तक राज्य में तापमान में गिरावट आयेगी और ठंड बढ़ सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sandip tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >