केंद्र विदेशी ताकतों के सामने नतमस्तक

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने अमेरिका, चीन, रूस और इजराइल जैसी विदेशी ताकतों के पैरों पर गिरकर भारत की प्रतिष्ठा को कमजोर किया है.

विधानसभा में संकल्प पर चर्चा के दौरान भाजपा सरकार पर तीखा हमला

कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने अमेरिका, चीन, रूस और इजराइल जैसी विदेशी ताकतों के पैरों पर गिरकर भारत की प्रतिष्ठा को कमजोर किया है. अन्य राज्यों में बंगाली प्रवासियों पर हमलों से संबंधित सरकारी संकल्प पर विधानसभा में चर्चा के दौरान ममता ने कहा, ‘‘केंद्र कभी चीन के सामने, तो कभी अमेरिका से भीख मांग रहा है. अब वह रूस और इजराइल के पैरों पर गिर रहा है. ऐसा कर उसने भारत की प्रतिष्ठा को बेच दिया है.’’ उनके बयान के दौरान भाजपा विधायकों ने नारेबाजी की और भाषण को बाधित करने की कोशिश की, जिससे सदन में हंगामा मच गया. इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी तानाशाही और बंगाली विरोधी एजेंडा चला रही है और पश्चिम बंगाल को अपना राजनीतिक उपनिवेश बनाने की कोशिश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >