चालक की सूझबूझ से न्यूटाउन में हादसा टला

न्यूटाउन बस स्टैंड से सटे एक पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार दोपहर तेल से भरे एक टैंकर में अचानक आग लग गयी.

कोलकाता. न्यूटाउन बस स्टैंड से सटे एक पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार दोपहर तेल से भरे एक टैंकर में अचानक आग लग गयी. अचानक उठे धुएं को देखकर चालक ने समझदारी दिखाते हुए टैंकर को तुरंत पंप क्षेत्र से थोड़ा दूर ले गया. उसकी त्वरित सूझबूझ से पेट्रोल पंप और आसपास के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में बड़ा हादसा टल गया. सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं. न्यूटाउन थाना, ट्रैफिक गार्ड और विधाननगर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे. दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, टैंकर पेट्रोल पंप में प्रवेश करने ही वाला था कि चालक ने वाहन से धुआं उठते देखा. उसे शक हुआ और वह पंप के सामने रुकने के बजाय तुरंत टैंकर को सुरक्षित दूरी पर ले जाने लगा. तभी टैंकर में आग भड़क उठी. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. दमकल विभाग मामले की जांच कर रहा है. घटना के दौरान कुछ समय के लिए इलाके में जाम की स्थिति भी बन गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >