गला रेत कर चाय दुकान के मालिक की हत्या

मृतक का नाम जब्बर अली मोल्लाह (65) बताया गया है.

कोलकाता. कोलकाता पुलिस से हाल ही में जुड़नेवाले भांगड़ इलाके में चाय दुकान के मालिक का उसी के दुकान के भीतर लहूलुहान हालत में शव पाया गया. मृतक का नाम जब्बर अली मोल्लाह (65) बताया गया है. वह उसी इलाके का निवासी बताया गया है. खबर पाकर भांगड़ थाने की पुलिस वहां पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि किसी धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या की गयी है. उसके शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट के निशान मिले हैं. पुलिस को आसपास के लोगों से जांच में पता चला कि जब्बर शादी के बाद अपने ससुराल में ही रहने लगा था. वह चाय की एक दुकान खोलकर उसी में रात को रहता था. रोजाना की तरह मंगलवार सुबह जब काफी देर तक दुकान नहीं खुली, तो लोगों ने दुकान के भीतर झांककर देखा. अंदर उसका जब्बर का लहूलुहान हालत में शव दिखा. तुरंत घरवालों को खबर देने के साथ भांगड़ थाने की पुलिस को भी इसकी सूचना दी गयी. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. उसकी हत्या किसने की. हत्या के पीछे का मकसद क्या हो सकता है. पुलिस इसकी भी जांच करने के साथ आरोपी की तलाश में जुट गयी है.

दुकान के आसपास रहनेवालों के अलावा जब्बर के परिवार के सदस्यों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >