इडी के छापे के खिलाफ आज सड़क पर उतरेंगी ममता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार को राजनीतिक परामर्श कंपनी आइ-पैक के कार्यालय व उसके पदाधिकारी प्रतीक जैन के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की छापेमारी के खिलाफ शुक्रवार को यहां विरोध मार्च का नेतृत्व करेंगी. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने यह जानकारी दी.

कोलकाता.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार को राजनीतिक परामर्श कंपनी आइ-पैक के कार्यालय व उसके पदाधिकारी प्रतीक जैन के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की छापेमारी के खिलाफ शुक्रवार को यहां विरोध मार्च का नेतृत्व करेंगी. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने यह जानकारी दी. आइ-पैक का काम तृणमूल को राजनीतिक परामर्श प्रदान करने के अलावा उसके आइटी और मीडिया संचालन का भी प्रबंधन करना है. सूत्रों के अनुसार, तृणमूल सुप्रीमो बनर्जी शुक्रवार को दोपहर दो बजे जादवपुर आठ-बी बस स्टैंड से हाजरा मोड़ तक मार्च का नेतृत्व करेंगी. सुश्री बनर्जी ने इडी की कार्रवाई को ‘राजनीतिक रूप से प्रेरित’ बताया और कहा कि इसका उद्देश्य विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ पार्टी को डराना है. यह घोषणा तब की गयी है, जब गुरुवार को यहां आइ-पैक के दफ्तर पर इडी के छापे के बीच सुश्री बनर्जी संस्थान के पदाधिकारी व प्रतीक जैन व आइ-पैक के कार्यालय अचानक पहुंच गयी थीं. सुश्री बनर्जी ने आरोप लगाया था कि केंद्रीय एजेंसी तृणमूल के आंतरिक दस्तावेजों, हार्ड डिस्क और उसकी चुनाव रणनीति से जुड़े संवेदनशील डिजिटल डाटा को जब्त करने का प्रयास कर रही है.

आइ-पैक कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री ने इडी पर केंद्र सरकार के इशारे पर राज्य की सत्ताधारी पार्टी को परेशान करने का आरोप लगाया. इस दिन अवैध कोयला खनन व तस्करी के मामले की जांच के तहत इडी ने पश्चिम बंगाल के छह और नयी दिल्ली से चार जगहों पर छापेमारी की, जिसमें जैन का आवास व आइ-पैक का कार्यालय भी शामिल रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bijay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >