खास बातें
Suvendu Adhikari Battle Cry: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में ममता बनर्जी को नंदीग्राम के बाद भवानीपुर में भी पटखनी देने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी ने विपक्षी गठबंधन (I.N.D.I.A) पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है.
जीत के बाद शुभेंदु का युद्ध घोष
जीत के बाद शुभेंदु ने नया युद्ध घोष (Battle Cry) जारी करते हुए कहा कि ममता बनर्जी और राहुल गांधी का दौर अब खत्म हो चुका है. भाजपा का अगला निशाना उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हैं. शुभेंदु के इस बयान ने देश की राजनीति में खलबली मचा दी है, क्योंकि उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि बंगाल की जीत अब दिल्ली और लखनऊ की राह आसान करेगी.
युद्ध घोष या बैटल क्राई क्या है?
युद्ध घोष एक जोशीला नारा या शब्द होता है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर सैनिक युद्ध के दौरान या उससे पहले जोश बढ़ाने और दुश्मन में खौफ पैदा करने के लिए करते हैं. यह सैनिकों में एकता, भाईचारा और अटूट साहस की भावना जगाता है. भारतीय सेना में हर रेजीमेंट का अपना अलग युद्धघोष होता है, जैसे ‘बजरंगबली की जय’ या ‘जय महाकाली आयो गोरखाली’ आदि.
इसे भी पढ़ें : शुभेंदु अधिकारी का ‘हिंदुत्व’ अवतार : श्रीखोल बजाकर संकीर्तन और 500 किमी का सफर, 35 साल तक नहीं देखी फिल्म
दीदी का राजनीतिक निर्वासन शुरू : शुभेंदु अधिकारी
भवानीपुर विधानसभा सीट पर बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी को उनके ही घर में 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि ममता का राजनीतिक निर्वासन शुरू हो गया है. वे 2021 में नंदीग्राम हारी थीं और अब भवानीपुर की जनता ने भी उन्हें खारिज कर दिया है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
राहुल-तेजस्वी भी निशाने पर, मिशन यूपी 2027 का ऐलान
शुभेंदु ने जीत के बाद हुंकार भरते हुए कहा कि राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और ममता बनर्जी की राजनीति अब समाप्त हो चुकी है. शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल की धरती से सीधे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री चुनाव को लेकर चुनौती पेश की है. उन्होंने कहा- ममता-राहुल खत्म, अब अखिलेश यादव की बारी है. उनका इशारा वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की ओर था. भाजपा नेता का मानना है कि जिस तरह बंगाल ने ‘सुशासन’ को चुना, वही लहर अब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ करेगी.
इसे भी पढ़ें : बंगाल की राजनीति के ‘गेमचेंजर’ हैं शुभेंदु अधिकारी? नंदीग्राम के नायक से ममता बनर्जी को ललकारने तक, जानें 5 अनकहे सच
Suvendu Adhikari Battle Cry: बलिदान को सलाम- खून और पसीने से मिली जीत
शुभेंदु ने जीत के बाद उन भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने पिछले 5 सालों में अपनी जान गंवायी. उन्होंने कहा कि यह जीत उन परिवारों के धैर्य की है, जिन्होंने हिंसा सहने के बावजूद भगवा झंडा नहीं छोड़ा. अधिकारी ने दावा किया कि बंगाल की जनता ने घुसपैठ और तुष्टीकरण की राजनीति को हमेशा के लिए दफन कर दिया है.
इसे भी पढ़ें : बंगाल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? शुभेंदु अधिकारी का पलड़ा क्यों है सबसे भारी?
विपक्षी एकता को तोड़ने का हथियार बनेगी बंगाल की जीत
शुभेंदु अधिकारी का यह बयान संकेत दे रहा है कि भाजपा अब बंगाल की जीत को राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी एकता को तोड़ने के हथियार के रूप में इस्तेमाल करेगी. बंगाल के ‘जायंट किलर’ के इस नये तेवर ने विपक्षी खेमे में बेचैनी बढ़ा दी है.
इसे भी पढ़ें
क्या खत्म हो जायेगा अभिषेक बनर्जी का राजनीतिक करियर? पढ़ें पूरा विश्लेषण
